लाइफ स्टाइल

जानें कितने खास हो आप, और आपका Birthday month

Rani Sahu
13 Jun 2021 3:23 PM GMT
जानें कितने खास हो आप, और आपका Birthday month
x
हर किसी की राशि, जन्म तारीख के साथ जन्म का महीना भी उसकी जिंदगी के गहरे राज खोलता है।

हर किसी की राशि, जन्म तारीख के साथ जन्म का महीना भी उसकी जिंदगी के गहरे राज खोलता है। जी हां, इस तरह जन्म माह से भी किसी के बारे में कुछ हद तक पता लगाया जा सकता है। पूरे साल में कुल 12 महीने होते हैं। चलिए आज हम आपको बर्थ मंथ के हिसाब से बताते है कि किस महीने में पैदा हुए लोग कैसे होते हैं....

जनवरी
कहा जाता है कि जनवरी में पैदा हुए लोग बेहद ही खूबसूरत व फैशन की जबरदस्त समझ रखने वाले होते हैं। ये जल्दी ही चीजों से बोर हो जाते हैं। ये जिदंगी को अच्छे से एन्जॉय करने में विश्वास रखते हैं। वहीं दूसरी ओर ये रहस्यवादी होते हैं। ऐस में इनके मन में क्या चल रहा है इसका कोई भी आसानी से पता नहीं लगा सकता है। इसके अलावा जनवरी में पैदा हुए लोग बेहद ही इमोशनल होते हैं। ऐसे में ये किसी दुख से बाहर आने के लिए लंबा समय लेते हैं।
फरवरी
फरवरी में पैदा हुए लोग सपनों व हकीकत को एक जैसा महत्व देते हैं। ऐसे में कई बार इनकी बातों व विचारों को समझना मुश्किल हो जाता है। ये लोग दिखने में आकर्षित होने के साथ तेज दिमाग के मालिक होते हैं। इनके सोच-समझने की शक्ति बेहद ही मजबूत होती है। इसके अलावा ये लोग खुशी में बेहद खुश व दुख में बेहद ही दुकी नजर आते हैं।
मार्च
मार्च में पैदा हुए लोग बेहद शर्मीले होते हैं। ऐसे में ये जल्दी किसी से घुलते-मिलते नहीं है। मगर इनका व्यक्तित्व खूबसूरत और आकर्षक होने से लोग जल्दी ही इनसे इंप्रेस हो जाते हैं। इन्हें सच बोलना, दूसरों की मदद करना व शांत रहना पसदं होता है। भले ही इन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है। मगर फिर भी ये विश्वास के लायक होते हैं। रहस्यवादी होने से ये अपने इमोशंस को छुपाकर रखना पसंद करते हैं। इन्हें अलग-अलग जगह पर घूमना व उनके बारे में जानने में खास दिलचस्पी होती है।
अप्रैल
इस महीने में जन्में लोग हंसमुख व खुशमिजाज होते हैं। दूसरी ओर जिद्दी होने से ये हर बार अपनी बात को आगे रखना पसंद करते हैं। ये हर बात को लेकर एकदम क्लियर फैसला रखते हैं। इसके अलावा इनपर अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं होता है।
मई
मई में जन्में लोग जिद्दी, गुस्सैल व कठोर दिल वाले होते हैं। ये हमेशा जोश में रहने के साथ अपने दिल की बात मानते हैं। ऐसे में ये जो ठानते हैं उसे हासिल करके ही मानते हैं। हर बात को घुमाने की जगह पर सीधा कहने में विश्वास रखते हैं। इन्हें अपनी तारीफ सुनना या यूं कहे कि आकर्षण का केंद्र बनना पसंद होता है। दूसरी ओर दिखने में सुंदर व तेज दिमाग के होने से ये जल्दी ही दूसरों को इंप्रेस कर देते हैं।
जून
जून में जन्में लोगों को समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है। वहीं ये लोग आत्मविश्वासी और मिलनसार होते हैं। मगर इन्हें दूसरों पर रौब डालने में खास रुचि होती है। इसके अलावा ये लोग भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसे में ये जल्दी दुखी हो जाते हैं। वहीं इनका अपने गुस्से पर कोई कंट्रोल नहीं होता है। अपने इस नेचर के कारण इन्हें अक्सर बाद में पछताना पड़ता है।
जुलाई
ये लोग बेहद ही रहस्यवादी और मूडी होते हैं। ऐसे में इन्हें जल्दी समझ पाना हर किसी की बात नहीं। वहीं दूसरी ओर ये कोमल दिल के मालिक होते हैं। ऐसे में ये हर किसी के साथ प्यारभरा नेचर रखते हैं। ऐसे में लोग जल्दी ही इनसे इंप्रस हो जाते हैं। ये लगो नए दोस्त बनाना और घूमने-फिरने के शौकिन होते हैं। ये जल्दी ही किसी खास के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। साथ ही इनकी मैरिड लाइफ अच्छी बीतते हैं। इन लोगं को चीजें इकट्ठी करने का भी शौक होता है
अगस्त
ये लोग साहसी व खतरों से खेलने वाले होते हैं। ये हर समय अलग ही जोश में रहते हैं। इन्हें भीड़ में खास बनना व अपनी तारीफ सुनना अच्छा लगता है। इनमें बदलने की भावना अधिक होने से ये लोग मन से कहानियां गढ़ने में भी चुकते नहीं है। वहीं मिलनसार होने से ये हर किसी के साथ जल्दी ही घुल-मिल जाते हैं। इसके अलावा अगस्त में पैदा हुए लोगों को गाने गाना, संगीत में खास पसंद होता है।
सितंबर
इस माह में जन्में लोग दूसरों की हमेशा मदद को तैयार रहते हैं। तेज दिमाग के मालिक होने से ये दूसरों के मुकाबले में चीजों को जल्दी समझ लेते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में मेहनत करने से कतराते नहीं है। इनके पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ान आने पर भी ये उम्मीद व साहस नहीं छोड़ते हैं।
अक्तूबर
ये लोग बेहद ही बातूनी व आकर्षित होते हैं। साथ ही ये अपने हर एक रिश्ते को ईमानदारी से निभाते हैं। इन्हें गुस्सा भी जल्दी ही आ जाता है। वहीं कोमल दिल के मालिक होने से ये जल्दी ही बात को दिल पर लगा लेते हैं। इसके अलावा अक्तूबर में पैदा हुए लोग तेज दिमाग के होने से हर चीज व परिस्थिति का सामना सूझ-बूझ से करते हैं।
नवंबर
यो लोग ईमानदार व मेहनती होते हैं। ये एक बार जो काम करने की ठानते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं। वहीं इस महीने में जन्में लोग बेहद ही रहस्यमयी और रोमांटिक होते हैं। ऐसे में ये सामने वाले को जल्दी ही अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। ऐसे में ये भीड़ में भी अपनी अलग पहचनाव बनाने में सक्षम होते हैं। इन्हें नए लोगों से मिलना भी अच्छा लगता है। मगर स्वभाव से थोड़े गुस्सैल होने से ये जल्दी ही अपना कंट्रोल खो लेते हैं।
दिसंबर
इस महीने में पैदा हुए लोग आलसी व दूसरों पर अधिक निर्भर रहते हैं। वहीं ये जल्दी दूसरों के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते हैं। इस महीने में जन्में लोग भाग्य पर ज्यादा भरोसा करते हैं। इन लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा अधिक रहता है। वहीं ये लोग दूसरे महीनों में पैदा हुए लोगों से ज्यादा खूबसूरत व आकर्षित होते हैं।


Next Story