लाइफ स्टाइल

जानिए शाहरुख खान का सुपरहिट सॉन्ग छैयां छैयां कैसे बना था

SANTOSI TANDI
9 Jun 2023 12:54 PM GMT
जानिए शाहरुख खान का सुपरहिट सॉन्ग छैयां छैयां कैसे बना था
x
जानिए शाहरुख खान
शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा की फिल्म 'दिल से' तो आपने देखा ही होगा। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। वहीं इस फिल्म का एक गाना 'छैयां छैयां' तो आपने देखा ही होगा। 'छैया-छैया' करीब 24 साल पहले शूट किया गया था। इस गाने में आपने ट्रेन के ऊपर शूट हुई एक सीन तो आपने देखा ही होगा। इस सीन को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था।
किसने लिखा था छैयां छैयां गाना
छैयां छैयां गाना लोगों को काफी अधिक पसंद किया था। इस गाने छैयां छैयां गाना लिखा तो गुलजार साहब ने है लेकिन हम आपको ले जाने वाले है बाबा बुल्ले शाह तक। इस गाने से जुड़ा एक रहस्य काफी कम लोग जानते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस गाने से जुड़ा एक खास किस्सा बताने वाले हैं।
बाबा बुल्ले शाह ने अपने गुरु के लिए गाया था यह गाना
बता दें कि बाबा बुल्ले शाह से एक बार उनके गुरु शाह इनायत कादिरी खफा हो गए थे। ऐसे में बाबा बुल्ले शाह अपने गुरु को मनाने के लिए एक गाना गाया था। बता दें कि बाबा बुल्ले शाह अपने गुरु से काफी अधिक प्रेम करते थे। ऐसे में वह उन्हें बिल्कुल भी नाराज नहीं देख सकते थे। ऐसे में उन्होंने गाया था कि- तेरे इश्क मे मैं थईया थईया करके नाच रहा हूं। गुलजार साहब खुद बताया है कि उन्होंने इसको छैयां छैयां किया। छैयां मतलब छाह।
इसे भी पढ़ेंः अजीब हैं शाहरुख खान की ये 3 आदतें
गुलजार साहब ने खुद किया था खुलासा
गुलजार साहब खुद बताया है कि उन्होंने इसको 'छैयां छैयां' किया। अब आप इस गाने को इस तरीके से सुनिए जैसे आप अपने गुरु से कह रहा है कि- मुझे तेरा प्यार चाहिए। मुझे तेरे इश्क की छाव चाहिए तो यह गाना अपने आप में आपको अलग महसूस होगा।
इसे भी पढ़ेंः शाहरुख खान ने मां के आखिरी वक्त में उनसे कही थी ये बात, इमोशनल होकर सुनाई थी कहानी
मलाइका ने इस गाने की शूटिंग को लेकर किया था चौकाने का खुलासा
इस गाने में शाहरुख और मलाइका का चलती ट्रेन के ऊपर जबरदस्त डांस देखने को मिला था। इस गाने को काफी अजीब तरीके से शूट किया गया था। इस बात का खुलासा एक मीडिया रिपोर्ट्स को देते हुए खुद मलाइका ने किया था। मलाइका ने कहा था कि- शूटिंग के दौरान उनकी कमर पर एक रस्सी बांधी जाती थी..क्योंकि इस गाने की शूटिंग चलती ट्रेन पर की गई थीं। शूट खत्म होने के बाद जब रस्सी निकाली गई तो उनके कमर से खून निकलने लगा था।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story