लाइफ स्टाइल

जानिए टेरेंस लुईस की नेटवर्थ और कोरियोग्राफी से करते हैं कितनी कमाई

Tara Tandi
11 April 2022 5:14 AM GMT
जानिए टेरेंस लुईस की नेटवर्थ और कोरियोग्राफी से करते हैं कितनी कमाई
x

 जानिए टेरेंस लुईस की नेटवर्थ और कोरियोग्राफी से करते हैं कितनी कमाई

टेरेंस लुईस बाॅलीवुड इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री का जाना माना हैं। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक चॉल में टेरेंस लुईस का जन्म हुआ था। य

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। टेरेंस लुईस बाॅलीवुड इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री का जाना माना हैं। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक चॉल में टेरेंस लुईस का जन्म हुआ था। यहां एक छोटे से घर में रहने वाले टेरेंस लुईस के 7 भाई बहन थे। वह घर में सबसे छोटे थे और अधिक लोग होने के कारण उन पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, न ही उनको कोई गंभीरता से लेता था। टेरेंस लुईस को बचपन से ही डांस से प्यार था। टेरेंस के पिता एक फैक्ट्री में काम करते थे और मां कपड़े सिलती थीं। उन्होंने डांस सीखा, स्कूल के मंच से रियलिटी शो के मंच तक अपने बलबूते पहुंचे और आज मनोरंजन की दुनिया का एक बड़ा नाम बन गए। टेरेंस लुईस ने कड़े संघर्षों के साथ अपना खुद का करियर और जिंदगी संवारी। आज टेरेंस लुईस करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। सपने देखने वाले कई बच्चों का जीवन वह संवार रहे हैं। चलिए जानते हैं कि टेरेंस लुईस डांस के जरिए कितनी कमाई करते हैं। उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है?

टेरेंस लुईस का पहला ब्रेक
टेरेंस लुईस को मंच पर आने का मौका इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता से मिला। उसके बाद टेरेंस ने डांस को ही अपना करियर बनाने का सोचा। उन्होंने खुद कई इंस्टीट्यूट से डांस सीखा। बाद में डांस क्लासेज देकर अपना खर्च निकाला। टेरेंस ने अपनी डांस अकेडमी खोली पर उसमें बच्चे नहीं आते थे। लेकिन टेरेंस ने हार नहीं मानी। उन्होंने एरोबिक्स सिखाना शुरू किया। उन्हें मौका मिला बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ काम करने का। सुष्मिता, गौरी खान से लेकर अंबानी परिवार तक को वो फिटनेस क्लासेस देने लगे। इस तरह उनकी बॉलीवुड में पहचान बनी। उनका पहला बड़ा ब्रेक आमिर खान की फिल्म लगान से मिला। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों को कोरियोग्राफ किया।
टेरेंस लुईस का आलीशान घर
कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस मुंबई के ही रहने वाले हैं। उनका मुंबई में एक आलीशान घर है। इस घर का इंटीरियर बहुत ही खूबसूरत और लग्जरी है। टेरेंस लुईस की डांस एकेडमी भी है। इसके अलावा उनकी कई रियल स्टेट प्रापर्टी हैं।
टेरेंस लुईस का कार कलेक्शन
टेरेंस लुईस का कार कलेक्शन शानदार है। वह काफी लग्जरी गाड़ी से चलते हैं। उनके पास लाखों की लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसमें 56 लाख रुपये की ऑडी ए 5 और 42 लाख की मर्सिडीज बेंज है।
टेरेंस लुईस की कमाई
बात करें टेरेंस लुईस की कमाई के बारे में तो वर्तमान में वह रिएलिटी शो को जज कर रहे हैं। टेरेंस एक एपिसोड के लिए 5 लाख रुपये चार्ज करते हैं। उनकी हर महीने की कमाई 3 से 4.5 लाख रुपये तक है। टेरेंस गानों की कोरियोग्राफी, रियलिटी शो, स्टेज शो, ब्रांड एडोर्समेंट और डांस एकेडमी के जरिए मोटी कमाई करते हैं।
टेरेंस लुईस की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेरेंस लुईस की कुल संपत्ति लगभग 3-6 मिलियन डॉलर हैं। भारतीय रुपयों में लगभग 45 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के मालिक हैं।
Next Story