लाइफ स्टाइल

उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए, जानें

Rani Sahu
24 Jun 2021 9:16 AM GMT
उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए, जानें
x

जिस तरह हेल्दी रहने के लिए सही डाइट का पता होना जरूरी है, उसी तरह आपको अपना सही वजन भी पता होना चाहिए। वजन कम या ज्यादा होने पर आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए हर किसी को उम्र के हिसाब से अपना सही वजन रखना चाहिए, क्योंकि सही वजन आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी दूर रखता है। आज हम आपको यहीं बताएंगे कि हर लड़के और लड़की का उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए।

उम्र के हिसाब से वेट चार्ट
न्यूबोर्न बेबी
न्यूबोर्न बेबी की उम्र के हिसाब से लड़के का वजन 3.3kg और लड़की का 3.2kg होना चाहिए।
3-5 और 6-8 महीने के बच्चे
3 से 5 महीने के लड़कों का वजन कम से कम 6kg और लड़कियों का 5.4kg वजन होना चाहिए। अगर आपका बच्चा 6 से 8 महीने का है तो इस हिसाब से लड़कों का वजन 7.8kg और लड़कियों का 7.2kg होना चाहिए।
9-11 और 2 साल के बच्चे
9-11 साल की उम्र में लड़कों का वजन 9.2kg और लड़कियों का वजन 8.6kg होना चाहिए। 1 साल के लड़के का वजन 10.2kg और लड़की का 9.5kg होना चाहिए। 2 साल की उम्र के हिसाब से लड़कों का वजन 12.3kg और लड़कियों का 11.8kg होना चाहिए।
3-5 साल के बच्चे
3 से 4 साल की उम्र में लड़कों और लड़कियों का वजन 14kg से 16kg तक होना चाहिए। 5 साल की उम्र में लड़कों का वजन 18.7kg और लड़कियों का 17.7kg होना चाहिए।
6-8 साल की उम्र के बच्चे
6 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 20.7kg और लड़कियों का 19.5kg होता है। इसके अलावा 7 से 8 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 22kg से 25kg और लड़कियों का 25kg से 24kg होना चाहिए।
9-11 साल के लड़के-लड़कियां
9 साल में लड़कों का वजन 28.1kg और लड़कियों 28.5kg होना चाहिए। 10-11 साल की उम्र में लड़कों का सही 31.4kg से 32.2kg और लड़कियों का 32.5kg से 33.7kg होता है।
12-14 साल के लड़के-लड़कियां
12 साल की उम्र में लड़कों का वजन 37kg और लड़कियों का वजन 38.7kg होना चाहिए। इसके बाद 13 साल की उम्र में लड़कों का वजन 40.9kg और लड़कियों 44kg होना चाहिए। वहीं 14 साल की उम्र में लड़कों का वजन 47kg और लड़कियों 48kg तक होना जरूरी है।
15 से 18 साल की उम्र में सही वजन
15-16 साल की उम्र में लड़कों का वजन 58kg और लड़कियों का 53kg तक होना जरूरी है। 17 साल की उम्र में लड़कों का वजन 62.7kg और लड़कियों 54kg तक होना चाहिए। इसके बाद 18 साल की उम्र में लड़का 65kg और लड़की 54kg तक का होना चाहिए।
19-39 साल की उम्र में सही वजन
19 से 29 साल की उम्र में पुरूषों का वजन 83.4kg और महिलाओं का 73.4kg तक होना जरूरी है। वहीं 30 से 39 साल की उम्र में पुरूषों का वजन 90.3kg और महिलाओं का वजन 76.7kg होना चाहिए।
40 से 60 साल के लोगों का वजन
40 से 49 साल की उम्र में हर पुरूष का वजन कम से कम 90.9kg और महिलाओं का 76.2kg तक होना जरूरी हैं। इसके अलावा 50 से 60 साल की उम्र में पुरूषों का सही वजन 91.3kg और महिलाओं का 77kg होता है।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story