- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानें1 दिन में कितनी...

आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए संतुलित आहार, रोजाना एक्सरसाइज, तनाव से दूरी और पर्याप्त नींद जरूरी है। इसके अलावा, रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी है। इनमें किसी एक पोषक तत्व की कमी से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही खाने में नमक और चीनी के अधिक सेवन से भी शरीर पर बुरा असर पड़ता है। चीनी के अत्यधिक सेवन से मधुमेह और नमक के अधिक सेवन से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। इसके लिए सीमित मात्रा में नमक और चीनी का सेवन करें। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी लोगों को इस संदर्भ में अलर्ट किया है। WHO ने गाइडलाइन जारी कर 1 दिन में नमक और चीनी के सेवन की मात्रा के बारे में बताया है। कई देशों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह पर ध्यान देते हुए बाजार में बिकने वाली शुगर, साल्ट और फैट युक्त चीजों पर पाबंदी लगा दी है। अपने देश में भी कई ऐसी चीजें बिकती हैं, जिनमें चीनी और नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है। आइए, विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन जानते हैं-
