लाइफ स्टाइल

जानिए किन हिल स्टेशन पर सबसे सस्ते सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे

Tara Tandi
17 July 2022 10:49 AM GMT
जानिए किन हिल स्टेशन पर सबसे सस्ते सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे
x
किसी भी ट्रिप के लिए आपको एक निश्चित बजट की जरूरत होती है। घूमने में पैसे खर्च होते हैं। कई लोग कम पैसों में सफर के लिए पूरी प्लानिंग करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। किसी भी ट्रिप के लिए आपको एक निश्चित बजट की जरूरत होती है। घूमने में पैसे खर्च होते हैं। कई लोग कम पैसों में सफर के लिए पूरी प्लानिंग करते हैं। अक्सर डेस्टिनेशन पर आने जाने के लिए परिवहन का चयन करके लोग यात्रा के खर्च को कम करने की कोशिश करते हैं। जैसे फ्लाइट या प्राइवेट गाड़ी की जगह ट्रेन या बस से सफर करते हैं,जिसका किराया कम हो। लेकिन डेस्टिनेशन पर पहुंचकर ठहरने के लिए होटल के कमरा बुक करने पर भी यात्रियों का काफी पैसा व्यय हो जाता है। लोग सस्ते और सुविधाजनक होटल रूम की तलाश में रहते हैं हालांकि रूम की बुकिंग के दौरान सुरक्षा और निजिता का भी ध्यान रखना होता है। ऐसे में अगर आप किसी पहाड़ी जगह पर जा रहे हैं तो होटल में ठहरने के बजाए सरकारी गेस्ट हाउस में रुक सकते हैं। कुछ सरकारी गेस्ट हाउस आपको होटल जैसी सुविधाएं देते हैं और इसके लिए बहुत कम पैसा खर्च करना पड़ता है। चलिए जानते हैं किन हिल स्टेशन पर सबसे सस्ते सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरने का विकल्प मिल सकता है और गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

मसूरी का गढ़वाल टैरेस
उत्तराखंड के मसूरी हिल स्टेशन पर पर्यटकों की भीड़ लगती है। अगर आप भी मसूरी घूमने जाएं तो यहां स्थित होटल गढ़वाल टैरेस में ठहर सकते हैं। ये एक डीलक्स रेस्ट हाउस है, जो हनीमून कपल्स के लिए बेहतर विकल्प है। वैसे ये रेस्ट हाउस फैमिली के रहने के लिए सभी सुविधाओं से परिपूर्ण है। यहां ठहरने के लिए रूम का किराया लगभग 1000 रुपये है।
कलिंपोंग का मॉर्गन हाउस
पश्चिम बंगाल के कलिंगपोंग की यात्रा कर रहे हैं तो रात्रि स्टे के लिए मॉर्गन हाउस में कमरा बुक कर सकते हैं। आर्मी गोल्फ कोर्स के बगल में बने मॉर्गन हाउस में सुकून भरे पल बिता सकते हैं। इस कोलोनियल हाउस के कमरों में फायरप्लेस बने हुए हैं। यहां से घाटी की खूबसूरती और कंचनजंगा के नजारे देख सकते हैं। मॉर्गन हाउस में ठहरने के लिए कमरे का किराया लगभग 1800 रूपए है।
पांवटा साहिब का होटल यमुना पोंटा
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब स्थित है। यहां आने वाले पर्यटक यमुना पोंटा होटल में ठहर सकते हैं। इस होटल में खूबसूरत बगीचा है, जिसमें ऊंचे ऊंचे पेड़ लगे हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यमुना पोंटा होटल में ठहरने के लिए आपको बहुत कम चार्ज लगेगा। महज 1000 रुपये से कम में आप यहां कमरा बुक कर सकते हैं।
धनौल्टी में गेस्ट हाउस
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में धनौल्टी स्थित है, जो पिछले कुछ समय से पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। धनौल्टी के खूबसूरत पहाड़ और प्राकृतिक नजारे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां घूमने आ रहे हैं तो धनौल्टी हाइट्स होटल में ठहर सकते हैं। आधुनिक सुविधाओं वाले इस रेस्ट हाउस का किराया महज 1500 रुपये है। यहां आरामदायक और सुविधाजनक स्टे करने का मौका मिलेगा।
कौसानी गेस्ट हाउस, उत्तराखंड
उत्तराखंड के कौसानी में केएमवीएन टूरिस्ट रेस्ट हाउस मौजूद है। कौसानी से हिमालय की चोटियों जैसे माउंट त्रिशूल, नंदा देवी और पंचचुली को देखा जा सकता है। कौसानी में स्थित रेस्ट हाउस में आपको काॅटेज, फैमिली सुइट और डबल बेड रूम के विकल्प मिल सकते हैं। लग्जरी सुविधाओं से लैश इस रेस्ट हाउस में गर्म पानी की सुविधा, पार्किंग और रेस्तरां सर्विस भी मिलेगी। यहां ठहरने के लिए एक कमरे की कीमत लगभग 1700 रुपये है।
Next Story