लाइफ स्टाइल

जानिए सेहत के लिए कितने फायदे है आम

Ritisha Jaiswal
22 May 2022 7:51 AM GMT
जानिए सेहत के लिए कितने फायदे है आम
x
जैसे कि हम सब जानते है कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है।उसी के चलते बाजारों में इस मौसम के फल आने भी शुरू हो गए हैं

जैसे कि हम सब जानते है कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है।उसी के चलते बाजारों में इस मौसम के फल आने भी शुरू हो गए हैं।तो हम बात करते है फलो के राजा आम की, जिसे भारत के लोग बहुत पसन्द करते है। बच्चे से लेकर बड़े तक इस फल को बहुत खुश होकर खाते है।सबकी पसन्द होने की वजह से इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। कच्चे आम का आचार बनाकर घरो में खाने के साथ इसका इस्तेमाल किया जाता है ।

कैसे बना आम से मैंगो?
आम फल बहुत पुराना है।इसकी वजह से लोग इसे अलग अलग नाम से जानते हैं। जैसे पुर्तगाल के लोग आम को मंगा के नाम से पुकारते हैं। इसी के चलते फल का नाम मैंगो पड़ा था मलयालम भाषा में भी आम को मंगा ही कहते हैं। बाकी फलों के मुकाबले लोग आम को बहुत पसन्द करते हैं।इसकी वजह है स्वाद व इसके पौष्टिक तत्व।
आइये जानते है कि आम से हमें क्या क्या फायदे हैंः
कैंसर से करता है बचाव
आम में कई ऐसे पोष्टिक तत्व होते हैं जो कि हमारे शरीर मे होने वाली कई बीमारियों को खत्म करता है।आम कैंसर जैसी घातक बिमारी से भी शरीर को बचाने का काम करता है।
इम्युनिटी बढाने में मददगार
जो लोग आम खाने के शौकीन हैं या दिन में एक बार आम खाते हैं। उनकी इम्युनिटी बाकी लोगो के मुकाबले काफी अच्छी होती है।
कोलेस्ट्रोल को रखता है बरकरार
आम हमारे शरीर के कैलेस्ट्रोल को बरकरार रखता है। आम में पाये जाने वाले पोष्क तत्व अच्छे कैलेस्ट्रोल को बनाते है और खराब कैलेस्ट्रोल को बाहर निकालते है।मोटापा खत्म होता है और हमारे शरीर का वेट भी नियन्त्रन में रहता है।
आंखो को रखें ठीक
आम आंखो के लिए भी फायदेमंद है। इसके पोष्क तत्व में विटामिन ए की मात्रा भी होती है जिससे आंखे ठीक रहती हैं और चमकदार होती हैं।
कब्ज से राहत
जिन लोगो को कब्ज की समस्या होती है। उन्हें आम का सेवन जरुर करना चाहिए।क्योंकि आम में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है।जो हमारे पाचन को ठीक रखता है। कब्ज की समस्या को भी ठीक करता है ।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story