लाइफ स्टाइल

जानिए स्वस्थ रहने के लिए हाथ धोना कितना अधिक जरूरी

Triveni
14 Oct 2020 9:33 AM GMT
जानिए स्वस्थ रहने के लिए हाथ धोना कितना अधिक जरूरी
x
हाथ धोएंगे तो बीमारियों से दूर रहेंगे। लोगों को हाथ धोने के फायदों के प्रति जागरूक करने के मकसद से ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे की शुरुआत 2008 में की गई थी।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हाथ धोएंगे तो बीमारियों से दूर रहेंगे। लोगों को हाथ धोने के फायदों के प्रति जागरूक करने के मकसद से ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे की शुरुआत 2008 में की गई थी। हर साल ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे 15 अक्तूबर को मनाया जाता है। अगर आप अपने हाथों को साफ रखेंगे तो आप तंदुरुस्त रहेंगे। खाना खाने से पहले, खाना खाने के बाद और किसी को खाना खिलाने से पहले हाथ जरूर वॉश करें। तभी आप और आपका परिवार बीमारियों से महफूज रह सकता है।

कोरोनाकाल में हाथ धोने की अहमियत और ज्यादा बढ़ गई है। डॉक्टर और विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि आप को तंदुरुस्त रहना है, तो बार-बार हाथ धोएं। आप जानते हैं कि हैंड वॉश करके श्वसन और आंतों के रोगों को 25-50 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

आइए जानते हैं कि ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे क्यों मनाया जाता है और उससे जरूरी कुछ खास बातें:

ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे की स्थापना 2008 में स्वीडन में की गई थी। ग्लोबल हैंडवॉशिंग पार्टनरशिप ने स्वीडन में आयोजित वर्ल्ड‍ वॉटर वीक में इस दिन की शुरुआत की थी, जिसका मकसद साबुन से हाथ धोने के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना था।

पार्टनरशिप समिति के सदस्‍यों में कोलगेट, पामोलिव, FHI 360, प्रॉक्‍टर एंड गैंबल, यूनिसेफ, यूनिलिवर और वर्ल्ड बैंक शामिल थे। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसका खास मकसद लोगों को हाथ धोने की अहमियत बताना है। हाथों की सफाई पर हैंडवॉशिंग कार्यक्रम चलाने वाले मध्य प्रदेश का नाम 2014 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।

ग्लोबल हैंडवाशिंग डे अभियान की शुरुआत करने का खास मकसद:

ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का उद्देश्य है कि सभी तरह की सोसायटी में साबुन से हाथ धोने के कल्चर को बढ़ावा और समर्थन देना।

ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे का खास मकसद हर देश में साबुन से हाथ धोने की अहमियत बताते हुए लोगों को हाथ धोने के फायदों के प्रति जागरूक करना है।

बाल मृत्यु दर, सांस से संबंधित बीमारियां और डायरिया पर कंट्रोल करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई थी। साबुन से हाथ वॉश करना एक आसान काम है, जिसके जरिए सांस से संबंधित रोगों से होने वाली मृत्यु का आंकड़ा 25% तक कम किया जा सकता है। जबकि डायरिया से होने वाली मौत में 50% तक की कटौती की जा सकती है।

दुनियाभर में 60% से ज्यादा स्वास्थ्य कार्यकर्ता हाथ धोने के नियमों का पालन नहीं करते। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, अमेरिका में भी स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले अधिकारी अपने हाथों की सफाई पर ठीक से ध्यान नहीं देते।

हाथ धोना एक अच्छी आदत है, जिसकी बदौलत हम कई बीमारियों, जैसे कोरोनावायरस, डायरिया और निमोनियां आदि से महफूज रह सकते हैं।

अगर आप भी ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे पर अपना योगदान देना चाहते हैं तो लोगों के सामने हाथ धोने के फायदे को बताएं और उन्हें हाथ धोने के लिए प्रेरित करें।

Next Story