लाइफ स्टाइल

ठंड में अंडे कैसे आपके लिए लाभकारी जानिए उसका फ़ायदा

Teja
13 Dec 2021 8:12 AM GMT
ठंड में अंडे कैसे आपके लिए लाभकारी जानिए उसका फ़ायदा
x

 ठंड में अंडे कैसे आपके लिए लाभकारी जानिए उसका फ़ायदा 

ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए हमें अंडे खाने चाहिए ऐसा आपने भी सुना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए हमें अंडे खाने चाहिए ऐसा आपने भी सुना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस प्रकार से अंडा आपके शरीर के लिए फायदेमंद है।

नई दिल्ली। सर्दियों में अंडे खाना काफी फायदेमंद होता है। ठंड के मौसम में रोजाना 2 अंडे का सेवन शरीर को गर्माहट देता है। सर्दियों में अंडा खाने से कॉमन कोल्ड का खतरा भी कम होता है। बैक्टीरिया की वजह से होने वाली बीमारियां भी अंडे के सेवन से नहीं होती है। बच्चों को सर्दी के मौसम में 1 अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए। अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है और इसे खाना आपके लिए फायदेमंद है। लोग अंडों को कई तरहों से खाते हैं।
अंडे कैसे हैं ठंड में आपके लिए लाभकारी
ठंड में अंडा क्यों जरुरी
ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए ऐसे फूड की जरूरत होती है, जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम और कार्ब्स की संतुलित मात्रा हो। इसके अलावा शरीर को विटामिन डी और विटामिन बी 12 का पोषण देने वाला फूड सर्दियों में ज्यादा जरूरी होता है। अंडे का सेवन सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद इसलिए भी होता है क्योंकि इसे खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। अंडे खाने के कई फायदे होते हैं।
इम्युनिटी बढ़ाए
रोजाना एक उबले हुए अंडे का सेवन करने से बॉडी मजबूत रहती है। अंडे में एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन, प्रोटीन और कई पोषक तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने में असरदार हैं।
आयरन की कमी दूर करता है अंडा
अंडे में आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंडे का सेवन शरीर की थकान को कम करता है। यदि आपको चक्कर आते हैं, तो इसके लिए अंडा बेहद उपयोगी है। अगर आपके शरीर में आयर की कमी है तो उसे पूरा करने के लिए अंडे के पीले वाले हिस्से को जरूर खाएं।
दिमाग तेज करें
अंडे में मौजूद ओमेगा 3, विटामिन्स और फैटी एसिड दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें कोलीन पाया जाता है, जिसके प्रयोग से स्मरण शक्ति तो बढ़ती ही है, दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ जाती है और वह बेहतर काम करता है।
प्रेगनेंसी में भी अंडा लाभकारी
गर्भावस्था में भी अंडा एक सेहतमंद फूड है। यह गर्भस्थ शि‍शु के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। इसलिए डॉक्टर्स भी इस दौरान अंडा खाने की सलाह देते हैं


Next Story