लाइफ स्टाइल

जानिए बुजुर्गों के लिए लो ब्लड प्रेशर कितने खतरनाक साबित होंगे

Tara Tandi
24 Dec 2020 9:16 AM GMT
जानिए बुजुर्गों के लिए लो ब्लड प्रेशर कितने खतरनाक साबित होंगे
x
आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन को खतरनाक माना जाता है,

जनता से रिश्ता बेवङेस्क| आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन को खतरनाक माना जाता है, जबकि लो ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज कर दिया जाता है। स्वस्थ्य व्यक्ति में अगर लो ब्लड प्रेशर का स्तर बहुत नीचे नहीं गया तो लोग इसे सही से जान भी नही पाते। लो ब्लड प्रेशर बुजुर्गों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।अगर ब्लड प्रेशर का स्तर बुजुर्गों में ज्यादा कम हो गया है तो यह उनके लिए जानलेवा भी हो सकता है। जब शरीर में ब्लड प्रेशर का माप 120/80 हो तो यह सामान्य बीपी है जबकि अगर यह 90/60 से भी नीचे आ जाए तो यह लो ब्लड प्रेशर है। इसका मतलब यह हुआ कि इस स्थिति में खून का बहाव दिल, दिमाग और अन्य आवश्यक अंगों में कम हो रहा है। यानी इन अंगों तक ऑक्सीजन युक्त खून नहीं पहुंच रहा है। जब ऑक्सीजन युक्त खून किसी अंग तक नहीं पहुंचे तो वह अंग ज्यादा दिनों तक काम नहीं करता। इसलिए बुजुर्गों में अगर ऐसी स्थिति आ जाए तो यह बहुत खतरनाक होगा। लो ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक और स्ट्रॉक का खतरा बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं लो ब्लड प्रेशर दिमाग को भी प्रभावित करता है, यहां तक की इसकी वजह से इनसान की मौत भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत उसे अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए।

बुजुर्गों का जब ब्लड प्रेशर लो हो जाए तो क्या करें।

एक्सरसाइज जरूरी

सबसे पहले नियमित एक्सरसाइज करें। इससे खून का बहाव सभी अंगो तक सुचारू रूप से होगा। इसके अलावा एक्सरसाइज के कई अन्य फायदे भी हैं।

नमक का सेवन बढ़ाएं:

नमक का सेवन अपने भोजन में बढ़ा दें। नमक के अच्छे स्रोतों में जैतून, पनीर, और डिब्बाबंद सूप या टूना शामिल हैं। आप अपनी पसंद के मुताबिक इन चीजों को अपने भोजन में शामिल कर सकते है। आप अपने खाने में समुद्री नमक का भी इस्तेमाल कर सकते है

कम खाएं लेकिन जल्दी जल्दी खाएं

लो ब्लड प्रेशर होने पर भोजन की मात्रा को कम कर देनी चाहिए। आमतौर पर ज्यादा भोजन करने के बाद ब्लड प्रेशर और लो हो जाता है। इसलिए कम खाएं लेकिन बार-बार खाएं

आंवला खाना फायदेमंद:

लो बीपी में आंवला खाना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए बस आप एक कप आंवले के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और उसे पी लें। ऐसा करने से आपको जल्दी राहत मिलेगी। इसके अलावा आप आंवले का मुरब्बा भी खा सकते हैं।

तुरंत कॉफी पीएं:

कॉफी और कैफीनयुक्त चाय ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में सहायक है। जैसे ही आपको महसूस होने लगे की आपका बीपी कम हो रहा है वैसे ही आप एक कप कॉफी पीएं। कॉफी तुरंत ही ब्लड प्रेशर इंप्रूर करती है।

विटामिन B12 का सेवन करें:

विटामिन बी 12 से भरपूर खाद्य पदार्थों में अंडे, चिकन, मछली और कम वसा वाले डेयरी उत्पाद जैसे छाछ शामिल है। विटामिन बी 12 शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने में मदद करता है। इस विटामिन की कमी से एनीमिया हो सकता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसकी वजह से शरीर के कई अंग क्षतिग्रस्त हो सकते है।

Next Story