लाइफ स्टाइल

जानिए चूहे भगाने के घरेलू उपाय

Ritisha Jaiswal
23 July 2021 12:28 PM GMT
जानिए चूहे भगाने के घरेलू उपाय
x
घर पर चूहों का होना किसी आफत से कम नहीं है। ये घर पर मौजूद हर एक चीज कुतर डालते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | घर पर चूहों का होना किसी आफत से कम नहीं है। ये घर पर मौजूद हर एक चीज कुतर डालते हैं फिर चाहे वो अनाज, कपड़े हो या फिर कोई अन्य महंगा समान है। यहीं नहीं चूहे कई बीमारियों को भी दावत देते हैं। क्योंकि वह अपनी यूरिन को पैरों के माध्यम से हर जगह कर देते हैं। इसलिए जरूरी है कि इन्हें घर से भगाया जाए।

मार्केट में चूहों को मारने के लिए रेट किलर मिल जाता है। जिसका इस्तेमाल करते हैं वो घर से बाहर जाकर मर जाए। लेकिन इसके उल्टा वह घर से भागते नहीं बल्कि उसे खाकर अंदर ही मर जाते हैं। जिसके बाद घर पर बदबू फैल जाती है और घर पर रहना दूभर हो जाता है। ऐसे में आप चाहे तो बिना मारे ही चूहों को घर से भगा सकते हैं। क्या आप घर पर मौजूद चूहों से हो गई हैं परेशान तो इन्हें भगाने लिए ये घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

चूहे भगाने के घरेलू उपाय
लाल मिर्च
चूहे भगाने के लिए आप लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप घर पर अधिकतर जगहों पर थोड़ी-थोड़ी लाल मिर्च डाल दें। इससे चूहे दोबारा नहीं आएंगे। क्योंकि लाल मिर्च से उन्हें सांस लेने में समस्या हो सकती है।
तेजपत्ता
मसाले के रूप में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता भी चूहा भगाने में मदद कर सकता है। क्योंकि इसकी खूशबू तीव्र होती है। इसलिए आप चाहे तो घर पर उन जगहों पर तेजपत्ता रख सकते हैं जहां पर चूहा ज्यादा आते हैं।
पुदीने का तेल
पुदीने के तेल की भी खुशबू चूहो को पसंद नहीं होती है। इसके लिए रूई में थोड़ा सा पुदीने का तेल डालकर उन जगहों पर रख दें। जहां पर चूहे आते हैं। इसेस वह नहीं आएंगे। आप चाहे तो पुदीने के तेल के बदले पत्तियां का इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्याज
चूहों को भगाने का यह नैचुरल तरीका है। क्योंकि चूहों को प्याज की गंध बिल्कुल भी पसद नहीं होती है। इसके लिए चूहे के बिल के साथ-साथ उन जगहों पर प्याज का टुकड़ा रख दें जहां वह आते हैं।


Next Story