लाइफ स्टाइल

जानें हेल्थ संबंधी सुझाव और समाधान, आ रहा हेल्थ शॉट ऐप

Shiddhant Shriwas
11 Sep 2021 4:15 AM GMT
जानें हेल्थ संबंधी सुझाव और समाधान, आ रहा हेल्थ शॉट ऐप
x
हेल्थ शॉट्स का हिंदी वर्टिकल, अपने अंग्रेजी वर्जन की तरह, युवतियों के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आपकी सेहत आपकी अपनी भाषा में अब आपकी मुट्ठी में है। स्वास्थ्य एवं कल्याण आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म, हेल्थ शॉट्स ने हिंदी दिवस (14 सितंबर) के उपलक्ष्य में नई सदी की भारतीय महिलाओं के लिए, अपने अंग्रेजी भाषा ऐप को हिंदी में लाने की घोषणा की है।

हेल्थ शॉट्स का हिंदी वर्टिकल, अपने अंग्रेजी वर्जन की तरह, युवतियों के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है, जो हर दिन आपके जीवन को बेहतर, स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए स्वास्थ्य, कल्याण और फिटनेस की दिशा में अग्रसर है।
हेल्थ शॉट्स आपके लिए विशेषज्ञों द्वारा सुझाई, स्वास्थ्य मार्गदर्शकों द्वारा समर्थित और गहन शोध के आधार पर तैयार की गई जानकारी लाता है। यह आपको एक स्वस्थ जीवन शैली की ओर कदम बढ़ाने में मदद करेगा, जो कोरोनाकाल के इस दौर की प्राथमिक ज़रूरत है।
अपने उपभोक्ता क्षेत्र में विस्तार करते हुए हेल्थ शॉट्स ऐप अब महानगरों के साथ-साथ द्वितीय और तृतीय श्रेणी शहरों से जुड़ने के लिए भी तैयार है। हम जानते हैं कि इन शहरों में आपकी पसंदीदा भाषा हिंदी है। रूखे-कमजोर बाल ठीक करने के उपाय हों या चेहरें पर असमय नजर आने वाले मुंहासों से राहत पाने के झटपट नुस्खे, वजन घटाने के स्वस्थ तरीकों के साथ ही मधुमेह जैसी जीवनशैली जनित बीमारियों से बचाव के उपाय तक, यहां सब है। माहवारी, प्रजनन स्वास्थ्य, यौन शिक्षा और रजोनिवृत्ति तक हेल्थ शॉट्स पर केवल वैज्ञानिक और सत्यापित जानकारियां ही प्रदान की जाती हैं।
हेल्थशॉट्स का हिन्दी ऐप भी- अंग्रेज़ी की तरह 3C फॉर्मूला यानी 3 'स' के मंत्र का अनुसरण करता है - सामग्री, समुदाय और संवाद (Content, Communities and Conversations), जिनका पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, स्त्री स्वच्छता, व्यायाम और सौंदर्य के लिए लेख, वीडियो और पॉडकास्ट तैयार करते समय गंभीरता से ध्यान रखा जाता है। ताकि आपको आकर्षक, सूचनापरक और सही जानकारी मिले।
"ऐसी महिलाओं की संख्या बढ़ रही है, जो अपनी भाषा में अपने स्वास्थ्य और कल्याण की बागडोर संभालना चाहती हैं। अंग्रेजी में हेल्थ शॉट्स लॉन्च करने के बाद, भारत भर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक, हिंदी में अपनी सेवाओं का विस्तार करना हमारे लिए एक स्वाभाविक प्रगति है। फीवर एफ.एम/रेडियो वन और न्यू बिजनेस इनिशिएटिव्स के सीईओ रमेश मेनन का कहना है कि, हम इस लॉन्च के माध्यम से और अधिक महिलाओं तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं, और दैनिक स्वास्थ्य उपायों के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं।
"हिंदी हेल्थ शॉट्स ऐप अन्य महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों को बताने के अलावा फिटनेस, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और स्वस्थ खानपान पर विशेष सामग्री के माध्यम से महिलाओं को व्यावहारिक ज्ञान देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में मदद करेगा।
भारत की युवा, हिंदी और अंग्रेजी बोलने वाली मिलेनियल महिलाओं की जेब में हेल्थ शॉट्स को संपूर्ण स्वास्थ्य गाइड बनाने के हमारे मिशन में यह एक सार्थक कदम है।
एचटी हेल्थ शॉट्स की बिजनेस हेड शिप्रा यादव ने हिंदी ऐप लॉन्च के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा, "एक महिला रोजमर्रा की जिंदगी में कई भूमिकाएं
निभाती है। साथ ही माता-पिता, दादा-दादी, पति, बच्चों या यहां तक ​​कि दोस्तों की देखभाल करने और दैनिक जीवन की भाग - दौड़ के बीच, वह अक्सर अपनी हेल्थ
और फिटनेस की अनदेखी करती हैं।
हेल्थ शॉट्स हिंदी ऐप ऐसी आधुनिक महिलाओं को सशक्त बनाने के हमारे प्रयास में मील का पत्थर साबित हो सकता है। हेल्थ शॉट्स एक मुफ्त और सुरक्षित स्थान
प्रदान करता है जहां महिलाएं अपने सबसे अंतरंग मुद्दों पर चर्चा कर सकती हैं और अपने भावनात्मक, शारीरिक, सामाजिक, मासिक धर्म या यौन स्वास्थ्य से जुड़ी
समस्याओं को साझा कर सकती हैं। हमने हाल ही में हेल्थ शॉट्स पीरियड ट्रैकर टूल भी जोड़ा है, जो महिलाओं को उनके मासिक धर्म को ट्रैक करने और स्वस्थ माहवारी में मदद करेगा। "
हेल्थशॉट्स के बारे में
हेल्थशॉट्स, नई पीढ़ी की महिलाओं के लिए एक अद्वितीय मंच है, जो 2019 में भारत के प्रमुख मीडिया समूह एचटी मीडिया द्वारा लॉन्च किया गया था। 4 मिलियन+ मंथली विजिटर और एक विशाल 6 मिलियन + सोशल मीडिया पहुंच के साथ, यह मंच समझदार भारतीय महिलाओं के लिए क्यूरेटेड हेल्थ और वैलनेस कंटेंट प्रदान करता है। संपादकीय कॉलम, मनोरंजक व सूचनात्मक वीडियो और आकर्षक पॉडकास्ट। इन सभी का उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करना है। हेल्थ शॉट्स समग्र कल्याण के लिए है- चाहे वह शारीरिक हो या मानसिक। तो, इन जरूरतों के प्रति सजग रहने के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों के लिए आज ही डाउनलोड करें एंड्रॉइड और आईओएस पर हेल्थशॉट्स ऐप ।


Next Story