लाइफ स्टाइल

जानिए सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं हलीम के बीज

Ritisha Jaiswal
11 Feb 2021 7:53 PM IST
जानिए सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं हलीम के बीज
x
हलीम के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये वजन को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं। इनमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हलीम के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये वजन को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं। इनमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। हलीम के बीज में कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, प्रोटीन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए ये वजन कम करने में मदद करती है। इसे खाने से आपको भूख कम लगती है जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलता है।

हलीम के बीज को डाइट में इस तरह से करें शामिल
सलाद में मिलाकर खाएं हलीम के बीज
हलीम के बीज को रात भर पानी में सोक कर लें। इसके बाद इसका पानी निकालकर एक पैन में हल्का रोस्ट कर लें। रोस्ट किए हुए बीज को मिक्सर में पीस लें। तैयार किए गए पाउडर को आप सलाद में मिलाकर खा सकते हैं या आप चाहें तो रोस्ट किए हुए बीज को भी सलाद में डाल सकते हैं। बीजों में मौजूद फाइबर को पचाने में ज्यादा समय लगता है, जिसके चलते लंबय समय तक भूख नहीं लगती है और आप उल्टा-सीधा खाने से बच सकते हैं।

हलीम के बीच के लड्डू बनाकर खाएं
सर्दियों में अलग-अलग तरह के लड्डू बनाए जाते हैं। इसी तरह से हलीम का लड्डू भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हलीम का लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले इसे हल्का भून लें। इसके बाद थोड़े से गुण को पिघला लें, गुड़ को पिघलाने के बाद इसमें अपने पसंद के हिसाब से ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। इस तरह से आप पौष्टिक हलीम के लड्डू तैयार कर सकते हैं। रोजाना 1 लड्डू खाने से आपको फायदा मिल सकता है।

इन बीमारियों से भी बचाव करते हैं हलीम के बीज

एनीमिया दूर करे
हलीम बीज में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। यह रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा इसमे विटामिन सी भी मौजूद होता है। एक चम्मच हलीम बीज में 12 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
हलीम बीज में विटामिन सी, ए, ई, एंटीऑक्सीडेंट और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और संक्रमण के साथ ही कई बीमारियों से बचाते हैं। इसमें पाए जाने वाला एंटीमाइक्रोबियल गुण सर्दी-खांसी, बुखार और गले के दर्द से छुटकारा दिलाता है।
कब्ज दूर करे
पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होने के कारण हलीम बीज पेट से जुड़ी बीमारियों के लिए फायदेमंद है। ये पाचन क्रिया को सुधारता है, पेट में सूजन, गैस और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।


Next Story