लाइफ स्टाइल

शहनाज हुसैन से जानें फेस्टिव सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करें

SANTOSI TANDI
4 Oct 2023 1:04 PM GMT
शहनाज हुसैन से जानें फेस्टिव सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करें
x
सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करें
फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। करवा चौथ से लेकर दिवाली का त्योहार आने वाला है। त्योहारों के लिए महीने भर पहले ही स्किन केयर पर ध्यान दिया जाता है, ताकि खास दिन के मौके पर चेहरे का नूर देखने लायक हो। फेस्टिव ग्लो पाने के लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। चेहरे पर नेचुरल चीजों के उपयोग से त्वचा निखरने लगती है। आज इस आर्टिकल में शहनाज हुसैन आपको कुछ टिप्स बताएंगी, जिन्हें फॉलो कर आपका चेहरा सुंदर और दागरहित नजर आएगा।
चेहरे को स्क्रब कैसे करें
फेस्टिव सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए फेशियल स्क्रब करना जरूरी होता है। डेड स्किन को रिमूव करने से त्वचा चमकदार हो जाती है। स्क्रब करने के लिए बादाम का इस्तेमाल किया जा सकता है। बादाम को पीस लें। बादाम में दही और सूखे पुदीने के पत्ते मिक्स करें। पुदीना से त्वचा शाइन करेगी।
इस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें। हल्के से त्वचा को रब करें और आखिर में फेस वॉश कर लें। इसके अलावा, अखरोट पाउडर में शहद और नींबू का रस मिलाएं। आप इस स्क्रब का उपयोग त्वचा पर कर सकती हैं।
उबटन से त्वचा में आएगा निखार
करवा चौथ से लेकर दिवाली के खास मौके पर ग्लोइंग स्किन के लिए पार्लर जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट में हजारों रूपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। पहले के समय में चमकदार और हेल्दी स्किन के लिए उबटन का इस्तेमाल किया जाता है। घर पर भी उबटन बनाया जा सकता है।
उबटन बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच चोकर, 1 चम्मच बेसन, 2-3 चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिला लें। लीजिए तैयार है उबटन।
इस उबटन को चेहरे और शरीर पर लगाएं।
करीब आधे घंटे बाद उबटन साफ कर लें।
उबटन के उपयोग से त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार नजर आने लगेगी।
मिक्स मास्क कैसे बनाएं
फेस्टिव सीजन में चेहरे पर चांद सा नूर चाहिए, तो मिक्स मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। मिक्स मास्क घर पर भी बनाया जा सकता है।
मास्क बनाने के लिए पिसे हुआ बादाम, दही, शहद और गुलाब जल मिलाएं।
सभी चीज़ों को एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें।
इस मास्क का इस्तेमाल होंठ और आंखों के आसपास के एरिया पर न लगाएं।
टैन स्किन के लिए घरेलू उपाय (How To Remove Tanning)
सन एक्सपोजर के कारण टैनिंग की समस्या हो जाती है। टैनिंग के कारण चेहरा डल नजर आता है। टैनिंग रिमूव करने के लिए मास्क बना सकती हैं।
इसके लिए पपीते के गूदे में एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद, 3 चम्मच ओट्स और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
इस पेस्ट का इस्तेमाल टैनिंग को रिमूव करने के लिए करें।
पेस्ट को चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
आखिर में फेस वॉश कर लें।
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो शहद में अंडे की जर्दी और थोड़ा सा दूध मिलाएं। इस पेस्ट के उपयोग के बाद चेहरे पर गुलाब जल लगाएं।
ग्लोइंग स्किन के लिए अन्य उपाय
ग्लोइंग स्किन के लिए आंखों का भी ध्यान रखना चाहिए। आंखों की देखभाल के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करें। कॉटन पैड को गुलाब जल में भिगोकर आंखों के ऊपर लगाकर रखें।
फेस्टिव सीजन में ग्लो पाने के लिए सीटीएम प्रोसीजर फॉलो करें।
(शहनाज हुसैन भारत की जानी-मानी ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट हैं जिनके प्रोडक्ट्स विदेशों में भी काफी फेमस हैं। वो शहनाज हुसैन ग्रुप की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। आर्युवेदिक तरीकों से ब्यूटी और हेयर केयर टिप्स देने और भारतीय हर्बल हेरिटेज को बढ़ावा देने के लिए शहनाज हुसैन को कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।)
Next Story