लाइफ स्टाइल

जानिए देसी ब्रेकफास्ट ऑप्शन जो वेट लॉस में आपकी मदद करेंगे

Bhumika Sahu
5 March 2022 4:57 AM GMT
जानिए देसी ब्रेकफास्ट ऑप्शन जो वेट लॉस में आपकी मदद करेंगे
x
क्या आप जानते हैं कि सुबह के नाश्ते को ब्रकफास्ट क्यों कहा जाता है? ब्रेकफास्ट का मतलब है कि फास्ट को ब्रेक करना। इसी के साथ ब्रेकफास्ट इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका मतलब यह है कि आप रात भर के अपने फास्ट को नाश्ते से ब्रेक करते हैं!

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। क्या आप जानते हैं कि सुबह के नाश्ते को ब्रकफास्ट क्यों कहा जाता है? ब्रेकफास्ट का मतलब है कि फास्ट को ब्रेक करना। इसी के साथ ब्रेकफास्ट इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका मतलब यह है कि आप रात भर के अपने फास्ट को नाश्ते से ब्रेक करते हैं! कई लोगों को लगेगा फास्ट कैसा खा कर ही तो सोए थे, लेकिन आपको इस बात पर ध्यान देना होगा की आपने खाना रात में करीब 8 या 9 बजे खाया होगा और उसके बाद आप अपना नाश्ता सुबह के करीब 9 से 10 के बीच करते होंगे ऐसे में सुबह के नाश्ते से आप अपने 12-13 घंटे के फास्ट को ब्रेक करते हैं। ऐसें में दिन की पहली मील काफी ज्यादा जरूरी है। सुबह की मील आपके मेटाबॉलिज्म को स्टार्ट करने में मदद करती है, इसी के साथ अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं खाते हैं तो आपके एनर्जी लेवल पर फर्क पड़ता है।

ऐसे में अपनी ब्रेकफास्ट मील को पहले से प्लान करना भी एक अच्छा आइडिया है। अपनी मील प्लानिंग के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आप प्रोटीन को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। वैसे तो अंडे, ओट्स और मूसली जैसे नाश्ते में खूब प्रोटीन होता है लेकिन अगर आप देसी नाश्ते की तलाश में हैं तो हम बता रहे हैं कुछ देसी ब्रेकफास्ट ऑप्शन जो वेट लॉस में भी आपकी मदद करेंगे।
1) चीला
बेसन का चीला प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है, इसी के साथ पनीर भी प्रोटीन का प्लांट बेस सोर्स है और कैल्शियम से भरपूर है जो मेटाबॉलिज्म और फैट लॉस में मदद करता है। बेसन चील में कई चीजों का इस्तेमाल होता है जैसे टमाटर, हरी मिर्च, अजवाइन, हरी मिर्च और हरा धनिया। इन सभी चीजों में भरपूर मात्रा में हेल्दी मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स होते हैं।
2) दलिया
डायटरी फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है दलिया। सुबह में एनर्जी देने के साथ ही ये वेट लॉस में मदद करता है। आप नाश्ते में नमकीन दलिया बनाएं और इसमें सभी तरह की सब्जिया मिलाएं।
3) पनीर भुर्जी
पनीर भुर्जी प्रोटीन से भरी होती है। इसमें खूब सारी सब्जियां मिलाएं इसी के साथ टेस्ट को बढ़ाने के लिए हरी मिर्च मिलाना न भूलें।
4) पोहा
नाश्ते में पोहा शायद ही कोई नहीं खाता होगा। ये बेहद फेमस ब्रेकफास्ट है। पोहा खाने के बाद भी आपको पेट हल्का लगेगा। इसमें कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर और फैट होते हैं। पोहा में मूंगफली के दाने मिलाना न भूलें।
5) उपमा
सुबह के नाश्ते में उपमा आपको पूरे दिन एक्टिव रख सकता है। इसमें एनर्जी की अच्छी मात्रा होती है। उपमा में चने की दाल और सब्जियां मिलाएं और टेस्टी से उपमा को सुबह के नाश्ते में खाएं।


Next Story