लाइफ स्टाइल

जानिए फूड आइटम्स से करें कैल्शियम की कमी को पूरा

Tara Tandi
14 Oct 2022 4:44 AM GMT
जानिए फूड आइटम्स से करें कैल्शियम की कमी को पूरा
x
बच्चों के दूध पीने में बहुत नाटक होते हैं। जिसके चलते उनके शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है जो हमारी बॉडी के लिए बहुत ही जरूरी न्यूट्रिशन है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बच्चों के दूध पीने में बहुत नाटक होते हैं। जिसके चलते उनके शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है जो हमारी बॉडी के लिए बहुत ही जरूरी न्यूट्रिशन है। और ऐसा सिर्फ बच्चे ही नहीं कई बार बड़े भी करते हैं। तो आज के अपने इस लेख में हम कुछ ऐसे कैल्शियम रिच फूड आइटम्स के बारे में जानेंगे जो दूध न पीने वालों को तो जरूर खाना चाहिए।

ब्रोकली
एक कप ब्रोकली में 87 मिग्रा कैल्शियम होता है। तो अगर आप रोजाना किसी न किसी रूप में ब्रोकली का सेवन करते हैं तो यह कैल्शियम की पूर्ति के साथ ही ब्लैडर, ब्रेस्ट, कोलन, लीवर और पेट के कैंसर से भी आपको बचाता है। ब्रोकली को आप पुलाव, सूप, कबाब, स्टर फ्राई जैसे कई तरीकों से बच्चों को खिला सकते हैं।
सफेद तिल
एक टेबलस्पून सफेद तिल में लगभग 88 मिग्रा कैल्शियम की मात्रा होती है। इसके साथ ही ये इसमें जिंक औऱ कॉपर जैसे न्यूट्रिशन भी मौजूद होते हैं। तो बच्चों को इसे खिलाने के लिए तिल के लड्डू बनाए जा सकते हैं। स्नैक्स वगैरह पर ऊपर से डालकर सर्व किया जा सकता है।
सूरजमुखी के बीज
बीज़ों का सेवन बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए फायदेमंद होता है। एक कप सूरजनुखी के बीज में 109 मिग्रा कैल्शियम पाया जाता है और साथ ही इसमें अच्छी-खासी मात्रा में मैग्नीशियम भी होता है। तो इसे ऐसे भी खाया जा सकता है।
टोफू
टोफू दिखने में पनीर जैसा ही होता है लेकिन पनीर से ज्यादा सॉफ्ट होता है। 100 ग्राम टोफू में 680 मिग्रा कैल्शियम पाया जाता है। इसे कच्चा खाएं या हल्का फ्राई कर दोनों ही तरीकों से फायदेमंद ही होता है। बस ध्यान दें इसे बहुत ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं होती। रोल, सैंडविच, टिक्का जैसे कई तरीकों से इसे सर्व किया जा सकता है।
बादाम
दूध न पीने वालों को कैल्शियम की पूर्ति के लिए बादाम खाना चाहिए क्योंकि 100 ग्राम बादाम में 60 मिग्रा कैल्शियम और मोनोसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है जो शरीर और विकास के लिए जरूरी होता है।

न्यूज़ क्रेडिट: navyugsandesh

Next Story