लाइफ स्टाइल

विश्व विरासत दिवस पर जानिए दुनिया की टॉप 8 विश्व धरोहरों के बारे में.....

Tara Tandi
7 April 2022 2:42 PM GMT
विश्व विरासत दिवस पर जानिए दुनिया की टॉप 8 विश्व धरोहरों के बारे में.....
x

विश्व विरासत दिवस पर जानिए दुनिया की टॉप 8 विश्व धरोहरों के बारे में..... 

दुनिया में कई ऐसी धरोहरें हैं, जो हमारे इतिहास और संस्कृति को एक अद्भुत नमूना है। इन धरोहरों का संरक्षण करना न केवल उस देश, पर्यटन विभाग बल्कि पूरे विश्व की जिम्मेदारी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुनिया में कई ऐसी धरोहरें हैं, जो हमारे इतिहास और संस्कृति को एक अद्भुत नमूना है। इन धरोहरों का संरक्षण करना न केवल उस देश, पर्यटन विभाग बल्कि पूरे विश्व की जिम्मेदारी है। यह धरोहर जर्जर होती जा रही हैं लेकिन इनके स्वर्णिम इतिहास और अद्भुत निर्माण को बचाए रखने के लिए पूरी दुनिया 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाती है। वैसे जब विश्व धरोहर दिवस अस्तित्व में आया और तो 12 स्थलों को विश्व स्मारक स्थलों की सूची में शामिल किया गया। तब इस दिन को स्मारक दिवस के तौर पर मनाया जाता था। लेकिन बाद में विश्व विरासत या धरोहर दिवस के रूप में यह दिन बदल गया। तब से अब तक दुनिया भर में कई जगहों, स्मारकों को विश्व धरोहर की श्रेणी में शामिल किया गया। यूनेस्को हर साल लगभग 25 वैश्विक स्थलों को विश्व धरोहरों सूची में जोड़ रहा है और अब विश्व विरासत का आंकड़ा 1,000 से अधिक स्थल हैं। विश्व विरासत दिवस पर जानिए दुनिया की टॉप 8 विश्व धरोहरों के बारे में।

टॉप आठ विश्व धरोहर
गीज़ा के पिरामिड, मिस्र
मिस्र अपने पिरामिड के लिए मशहूर है। यहां 138 पिरामिड हैं लेकिन गीजा का 'ग्रेट पिरामिड' विश्व के सात अजूबों में से एक है। दुनिया के सात अजूबों में से एकमात्र इस स्मारक को लेकर यह दावा दिया जाता है कि इसे चांद से भी देखा जा सकता है। यह पिरामिड दुनिया की सबसे ऊंची बनावट है, जिसकी लंबाई 481 फुट है।
माचू पिच्चू, पेरू
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में स्थित माचू पिच्चू दुनिया के सात अजूबों में से है। इसी रहस्यमयी शहर भी कहा जाता है। माचू पिच्चू इंका सभ्यता से संबंधित एक ऐतिहासिक स्थल है। यह एक पर्वत श्रृंखला पर स्थित है। माचू पिच्चू को लोग 'इंकाओं का खोया हुआ शहर' भी कहते हैं। इसके अलावा पेरू का एक ऐतिहासिक देवालय भी कहा जाता है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया है।
चीन की विशाल दीवार
द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना, यानी चीन की विशाल दीवार दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। यह दुनिया की सबसे लंबी दीवार है। इस दीवार के निर्माण में ईंट, पत्थर, लकड़ी और धातुओं का इस्तेमाल हुआ है। इसे दुनिया की सबसे पुरानी मिट्टी और पत्थर की बनी दीवार भी कहा जाता है। एक राजकीय सर्वेक्षण के मुताबिक, 'चीन की दीवार' की कुल लंबाई 21,196 किलोमीटर है।
ताजमहल, भारत
भारत के आगरा शहर में बना ताजमहल भी सात अजूबों में से एक होने के साथ ही विश्व धरोहरों की सूची में शामिल है। ताजमहल मुगल वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है। मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पसंदीदा पत्नी मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण कराया था। बाद में इस सफेद पत्थरों से बने महल में शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज को साथ में दफनाया गया था।
क्राइस्ट द रिडीमर
रियो डी जेनेरियो में क्राइस्ट द रिडीमर की प्रतिमा स्थित है, जो विश्व धरोहर होने के सात ही दुनिया के सात अजूबों में से एक है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 30 मीटर है। क्राइस्ट द रिडीमर स्टैच्यू को ईसाई धर्म का एक वैश्विक प्रतीक माना जाता है। इस प्रतिमा की वजह से ही रियो डी जेनेरियो शहर का पर्यटन उद्योग भी चलता है।
पेट्रा, जॉर्डन
जॉर्डन का 'पेट्रा' शहर अपनी विचित्र वास्तुकला के लिए मशहूर है। पेट्रा की गिनती दुनिया के सात अजूबों में होती है। पेट्रा में तरह तरह की इमारत है जो लाल बलुआ पत्थर से बनी हैं। यहा पर बनी इमारतों, दीवारों पर बेहतरीन नक्काशी की गई है। पेट्रा में 138 फुट ऊंचा मंदिर बना है, इसके अलावा सुंदर नहरें, पानी के तालाब हैं।
रोम का कोलोसियम
इटली के रोम शहर में कोलोसियम स्थित है, जिसे फ्लावियन एलिप्टिकल एंफ़ीथियेटर कहा जाता है। इस अद्भुत विशाल अखाड़े का निर्माण रोम के सम्राटों ने कराया था। यूनेस्को ने कोलोसियम को विश्व धरोहर का दर्जा दिया तो वहीं सात अजूबों में भी यह जगह शामिल है।
चिचेन इट्जा
मेक्सिको में स्थित चिचेन इट्जा दुनिया के अजूबों की सूची में शामिल है। इस जगह को मेक्सिको के सबसे संरक्षित पुरातात्विक स्थलों में माना जाता है, जिसका इतिहास 1200 साल पुराना है। चिचेन इट्जा में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र पिरामिड एल कैस्टिलो है। पूर्व कोलंबियाई माया सभ्यता के लोगों के लिए चिचेन इट्जा बनाया गया था। इसे पवित्र स्थल भी माना जाता है।
Next Story