लाइफ स्टाइल

जानिए महेंद्र सिंह धोनी की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में.....

Tara Tandi
27 March 2022 3:35 AM GMT
जानिए महेंद्र सिंह धोनी की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में.....
x

जानिए महेंद्र सिंह धोनी की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में..... 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन की मुंबई में आज से शुरुआत हो रही है। आईपीएल 2022 का उद्घाटन मुकाबला पिछले आईपीएल के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उपविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन की मुंबई में आज से शुरुआत हो रही है। आईपीएल 2022 का उद्घाटन मुकाबला पिछले आईपीएल के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उपविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। इस बार दोनों ही टीम की अगुवाई नए कप्तान करेंगे। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं तो वहीं सीएसके को आईपीएल में चार बार विजेता बनाने में टीम का नेतृत्व करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने इस बार टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। उनकी जगह पर रवींद्र जडेजा पहली बार किसी टीम की कमान संभालेंगे। भले ही महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के कप्तान नहीं है लेकिन वह आईपीएल का हिस्सा हैं और उनके फैंस खेल के मैदान में उन्हें देख पाएंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने छोटी छोटी गलियों में छोटे से बल्ले से क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी लेकिन आज वह दुनियाभर के महान क्रिकेटरों में शामिल हो गए हैं। धोनी ने अपने दम पर केवल शोहरत ही नहीं बल्कि इज्जत, काफी पैसा, करोड़ों की संपत्ति और एक शानदार लग्जरी लाइफ भी कमाई है। चलिए जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

धोनी का क्रिकेट करियर
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची में हुआ था। 28 साल बाद धोनी की कप्तानी में साल 2011 में भारत वर्ल्ड कप मैच जीता था। धोनी बेस्ट फिनिशर, बेस्ट क्रिकेटर, बेस्ट विकेटकीपर और बेस्ट कप्तान रहे हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चार आईपीएल सीजन जीते। इतना ही नहीं उनकी अगुवाई में सीएसके दो चैंपियंस लीग टी20 खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा टीम को 9 बार आईपीएल के फाइनल तक पहुंचाया।
आईपीएल 2022 में धोनी की कीमत
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 के लिए महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया है। पहली बार सीएसके ने 2008 आईपीएल में धोनी को 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले साथ उनकी बोली 15 करोड़ रुपये तक गई थी।
एमएस धोनी का घर
धोनी का रांची में आलीशान घर है। साल 2017 में धोनी इस घर में शिफ्ट हुए थे, जिसे उन्होंने 'कैलाशपति' नाम दिया है। जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसके पहले वह रांची के 'हरमू हाउसिंग' के एक तीन मंजिला मकान में रहते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी का मुंबई में भी एक घर है। साल 2011 में देहरादून में उन्होंने एक लग्जरी घर खरीदा था, जिसकी कीमत लगभग 17.8 करोड़ रुपये है।
धोनी का कार और बाइक कलेक्शन
क्रिकेटर होने के साथ ही धोनी एक बाइकर भी हैं। उन्हें बाइक का काफी शौक है। उनके पास कई महंगी बाइक हैं, जिसमें Confederate Hellcat X32, हार्ले डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा एच2 शामिल हैं। माही की पहली बाइक यामाहा आरडी 350 है। बात करें उनके कार कलेक्शन की तो माही के पास हमर एच2, निसान जोंगा, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, ऑडी क्यू7 जैसी करोड़ों की लग्जरी कारे भी हैं।
धोनी की कमाई
धोनी क्रिकेट के जरिए मोटी कमाई करते हैं। भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने ले पहले उन्हें एक करोड़ रुपये प्रति मैच फीस मिलती थी। आईपीएल से कमाई करने के अलावा माही महंगे ब्रांड एंडोर्समेंट या विज्ञापन से भी मोटी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,धोनी सालाना 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं।
धोनी की नेट वर्थ
अगर माही की कुल संपत्ति की बात करें तो वह लगभग 846 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। आईपीएल 2022 से 12 करोड़, टी20 मैच से दो लाख, निजी निवेश से 620 करोड़ की कमाई करते हैं। वह इंडियन सुपर लीग में चेन्नई एफसी और प्रो कबड्डी लीग में रांची रेस के मालिक भी हैं। इसके अलावा धोनी का झारखंड में माही रेजीडेंसी के नाम से एक होटल भी है।
Next Story