लाइफ स्टाइल

जानिए दिल्ली के फेमस बाजारों के बारे मेंं

Tara Tandi
4 Oct 2021 8:59 AM GMT
जानिए दिल्ली के फेमस बाजारों के बारे मेंं
x
दिल्ली दर्शन के लिए कई सारी जगह है। लोग दिल्ली घूमने के लिए दूर-दूर से आते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली दर्शन के लिए कई सारी जगह है। लोग दिल्ली घूमने के लिए दूर-दूर से आते हैं। खाने से लेकर घूमने की जगहों तक यहां बहुत कुछ है। यहां के बाजारों के दीवाने भी कम नहीं है। खरीददारी की बात हो तो हर किसी के माइंड में सरोजनी नगर का नाम

सबसे पहले आता है। लेकिन इसके अलावा भी दिल्ली में शॉपिंग करने के लिए काफी सारे बाजार हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्ली के फेमस बाजारों के बारे मेंं।

1) चांदनी चौक

दिल्ली के फेमस बाजार में से एक है। बाजार कटरा नील, चट्टा चौक, खारी बावली, तिलक बाजार, चोर बाजार, दरियागंजी, और परांठे वाली गली जैसे कई छोटे बाजारों में बटा हुआ है। जिनमें से कुछ कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, रसोई के सामान के लिए फेमस है। शादी की तैयारी के लिए ये सबसे फेमस है। दूर-दूर से लोग यहां शादी की शॉपिंग के लिए आते हैं। यहां जाने के लिए सबसे पास मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन है।

2) लाजपत नगर

इस बाजार को सेंट्रल मार्केट भी कहा जाता है। लड़कियों के सामान से लेकर किचन के सामन तक यहां सब कुछ मिलता है। यहां का पटरी मार्केट भी खूब फेमस है। इस बाजार में महंदी वाले भी मिल जाते हैं। अगर इस बाजार में शॉपिंग के लिए जा रहे हैं तो यहां के फेमस मोमज खाना न भूलें। यहां सबसे पास लाजपत नजर मेट्रो स्टेशन है।

3) कनॉट प्लेस

दिल्ली का दिल कहा जाने वाला कनॉट प्लेस नाइल लाइफ एंजॉय करने के साथ साथ यहां लगे पटरी बाजार लोगों को खूब अट्रैक्ट करते हैं। अगर आफ फोन कवर, सिल्वर जूलरी और रिंग लाइट जैसी चीजों को खरीदना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं। यहां सबसे पास मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है।

4) करोल बाग

दिल्ली में आपकी खरीदारी करोल बाग मार्केट में आए बिना अधूरी है। अजमल खान रोड, गफ्फार मार्केट, आर्य समाज रोड और बैंक स्ट्रीट जैसे करोल बाग के पास कुछ फेमस खरीदारी की जगह हैं। इस बाजार में जाने के लिए अगर आप मेट्रो का सहारा ले रहे हैं तो करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर उतर कर ई रिक्शा से पहुंच सकते हैं।

Next Story