लाइफ स्टाइल

जाने भीगे हुए खजूर का दूध पीने के फायदों के बारे में

Tara Tandi
13 Sep 2021 12:40 PM GMT
जाने भीगे हुए खजूर का दूध पीने के फायदों के बारे में
x
सेहत के लिए चीनी कितनी नुकसानदायक है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सेहत के लिए चीनी कितनी नुकसानदायक है, ये बात हम अच्छे से जानते हैं। ऐसे में कई लोग ऐसे भी होते हैं जो इसके बीना नहीं रह सकते। लेकिन हम चीनी को स्विच कर सकते हैं और खजूर को अपना सकते हैं। दूध मे भीगे खजूर खाने में स्वादिष्ट लगते हैं और ये सेहत के लिए भई फायदेमंद होते हैं। ये एक बेहद ही फायदेमंद ड्रिंक है जिसके बारे में हर कोई नहीं जानता। ये कई बीमारियों को ठीक कर सकता है। जैसे खांसी, पेट फूलना आदि। तो चलिए जानते हैं खजूर वाले दूध के फायदे। तो जानते हैं भीगे हुए खजूर का दूध पीने के फायदों के बारे में।

1. सर्दी

सर्दी होने पर कुछ खजूर को शहद और गर्म दूध के साथ लें। यह पूरानी खांसी को ठीक करने में मदद कर सकता है। आपको क्या करना है कि दूध के साथ 5-6 खजूर डालकर गर्मा-गर्म पीएं।

2. एनीमिया

आपको बस कुछ खजूरों को 2-4 घंटे के लिए दूध में भिगोना है। साथ ही दूध के साथ केसर और इलायची, एक छोटा चम्मच घिसा हुआ अदरक मिलाएं और पीएं।

3. अनिद्रा

ये उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो रातों की सोने में परेशान होते हैं। इसके लिए बस 2-3 खजूर गर्म दूध के साथ लें।

4. दिल की समस्या

बहुत ज्यादा तेज धड़कन होने पर बस 2 खजूर 2 चम्मच शहद और आधा गिलास दूध के साथ पीएं ।

5. कब्ज

इन दिनों खराब दिनचर्या और गलत खान पान के कारण कब्ज की समस्या कॉमन हो गई है। इसके लिए आधा लीटर दूध में 5-8 खजूर डालें और ठंडा करके सुबह खाली पेट पिएं।


Next Story