- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए गर्म पानी पीने...
जानिए गर्म पानी पीने से होने वाले वाले फायदे के बारे में

पानी से जीवन है। हम जिस दुनिया में रहते हैं उसका भी 70% हिस्सा पानी ही है और हमारे शरीर का भी लगभग इतना ही प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है इसलिए हम समझ सकते हैं कि यह कितना महत्वपूर्ण है। हवा के बाद जीवन के लिए सबसे ज़रूरी चीज पानी है। हम रोज़ाना 5 से 10 गिलास पानी पीते हैं। हम पीते वक़्त इस पानी के तापमान की ज्यादा परवाह नहीं करते, जहां तक संभव होता है हम ठंडे पानी को पीना चाहते हैं जबकि सेहत की दृष्टि से शीतल जल घातक है। हमारे शरीर के तापमान के बराबर वाले तापमान का पानी हमारे लिए बेहतरीन है। हमें दिन भर में 2 से 3 गिलास गर्म पानी (गुनगुना) पीना चाहिए। गर्म पानी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह उठकर, रात में सोते समय और भोजन के 40 मिनट बाद होता है। पानी का इस्तेमाल हम नहाने और दूसरे सफाई के कामों में भी करते हैं इसमें भी अगर हम गर्म पानी का प्रयोग करें तो उसके भी बहुत लाभ होते हैं। जाने माने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ अबरार मुल्तानी ने हमें गर्म पानी पीने से हमारे शरीर को होने वाले फायदे के बारे में बताया है, जिसे अपनाकर आप भी एक स्वस्थ शरीर पा सकते हैं।
