- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए जम्मू में स्थित...
जानिए जम्मू में स्थित खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में....
![जानिए जम्मू में स्थित खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में.... जानिए जम्मू में स्थित खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में....](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/23/1555740--.gif)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत के उत्तर में जम्मू कश्मीर है। कश्मीर को उसकी खूबसूरत वादियों और धरती के स्वर्ग के तौर पर जाना जाता है, तो वहीं जम्मू माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। हर साल लाखों भक्त जम्मू माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वैष्णो देवी के अलावा जम्मू में घूमने के लिए कई और पर्यटन स्थल भी हैं। जम्मू कश्मीर जाने के लिए जम्मू तवी में केंद्र शासित राज्य का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। हरियाली, पहाड़ी इलाके, जंगल और नदियों के बीच स्थित जम्मू सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हालांकि लोग जम्मू जाते हैं तो यहां से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए त्रिकुटा की पहाड़ियों की चढ़ाई करते हैं, जहां स्थित गुफा में माता का दरबार है। यहां कि अद्भुत गुफा देख कर ही लोग इस पवित्र स्थल पर हर साल जाना चाहते हैं। लेकिन इस बार अगर आप जम्मू जाएं तो यहां के कई और दार्शनिक स्थलों को जरूर घूमें। जम्मू में स्थित खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में जानिए।
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)