लाइफ स्टाइल

जानिए ऐसे पौधे के बारे में जो घर आंगन में नहीं लगना चाहिए

Tara Tandi
29 Aug 2022 12:46 PM GMT
जानिए ऐसे पौधे के बारे में जो घर आंगन में नहीं लगना चाहिए
x
परिवार में किसी ना किसी को बागवानी करने का शोक होता है। जिससे घर में आंगन, वालकनी आदि जगहों में खुबसूरत पौधों को लगा देते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। परिवार में किसी ना किसी को बागवानी करने का शोक होता है। जिससे घर में आंगन, वालकनी आदि जगहों में खुबसूरत पौधों को लगा देते हैं। हालाकि मान्यता है कि हर पौधा शुभ नही होता है। कई बार में लोगों को पता नहीं होता हैं कि ये पौधा शुभ हैं या अशुभ, जिससे कई बार में देखा जाता है कि घर में कंगाली आ जाती है ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे पौधे के बारे में जो घर आंगन में नहीं लगना चाहिए।

मेहंदी का पौधा- मेहंदी को लगाना किसे नहीं पंसद होता है। वही मेहंदी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। मान्यता के अनुसार इसके ऊपर बुरी आत्माओं का बास रहता है इसीलिए घर में लगाना इस पौधे को अच्छा नहीं होता है।
पॉटेड-पौधे – कई लोग घर की दीवारों को आकर्षक बनाने के लिए कहीं भी गमलों को लटका देते हैं, लेकिन जान लीजिये छोटा हो या बड़ा, घर की उत्तर और पूर्व की दीवारों पर गमले वाले पौधे लगाने से बचें, ये भी अशुभ माना जाता है। जिसे हम पॉटेड-पौधे (Potted-plants in North) भी कहते हैं।
कपास- कपास का पौधा, रेशमी कपास का पौधा और पलमायरा का पेड़ भी घर के आसपास लगाया जाए, तो इसे भी अशुभ माना जाता है।
सूखे पौधे- मृत, मुरझाये या सूखे पौधे भी घर में कभी नहीं रखने चाहिये। ये भाग्य में बाधा डालते हैं। वहीं लोग अक्सर बुके को घर पर सजाकर छोड़ देते हैं, जिनके फूल सूख जाते हैं। इन्हें भी अशुभ माना जाता है।
कांटे वाले पौधे
घर पर काटेंदार पौधों को कभी नही लगाना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार पौधे आपके घर या ऑफिस में नेगेटिव एनर्जी लाते हैं। वही किसी कैक्टस या फिर आकर्षक दिखने वाले कांटे वाले पौधे को गलती से भी घर में ना लगाएं।
Next Story