लाइफ स्टाइल

जानिए दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ, आय, कार कलेक्शन के बारे में....

Tara Tandi
27 Feb 2022 7:39 AM GMT
जानिए दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ, आय, कार कलेक्शन के बारे में....
x
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की नई फिल्म पुष्पा रिलीज हुई है। अपने दमदार अभिनय और जबर्दस्त एक्शन से अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर फैंस को प्रभावित किया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की नई फिल्म पुष्पा रिलीज हुई है। अपने दमदार अभिनय और जबर्दस्त एक्शन से अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर फैंस को प्रभावित किया। साउथ सिनेमा का नाम आते ही लोगों के दिमाग में अल्लू अर्जुन का नाम जरूर आता होगा। अल्लू की एक्टिंग तो बेहतरीन है ही लेकिन उनका स्टाइल भी लाजवाब है। साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले साउथ सिनेमा के एकमात्र एक्टर अल्लू अर्जुन हैं। वह एक्टर चिरंजीवी के भांजे हैं और रामचरण तेजा के कजिन लगते हैं। अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों से करोड़ो कमाते हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों में वह सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक है। ऐसे में उनकी लाइफस्टाइल भी किसी राजा महाराजा से कम नहीं है। उनका आलीशान घर और करोड़ों की गाड़ियां अल्लू अर्जुन की लग्जरी लाइफ को दर्शाता है। आइए जानते हैं दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ, आय, कार कलेक्शन के बारे में।

अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ लगभग 350 करोड़ रुपये है। अल्लू अर्जुन की सालाना 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं। अल्लू अर्जुन का हैदराबाद में एक आलीशान घर हैं। इसके अलावा एक आफिस और नाइट क्लब भी है, जिसका नाम 800 जुबली है।
अल्लू अर्जुन की आय
वैसे तो अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं लेकिन उनकी फिल्म पिछली फिल्म अला वैकुंठपुरमलो के लिए अल्लू अर्जुन ने 25 करोड़ रुपये लिए थे। वहीं फिल्म पुष्पा के लिए भी उन्होंने इतने रुपये ही चार्ज किए हैं। फिल्मों और नाइट क्लब के अलावा अल्लू अर्जुन ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई कर लेते हैं। वह एक ब्रांड को एंडोर्स करने के 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
अल्लू अर्जुन का आलीशान बंगला
पिछले दिनों अल्लू अर्जुन का घर चर्चा में था। हैदराबाद के पाॅश इलाके जुबली हिल्स में अल्लू अर्जुन का आलीशान बंगला है। इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपये है। उन्होंने बंगले की डेकोरेशन पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर आमिर और हामिदा से कराई है। यहां वह अपने दोनों बच्चों और पत्नी के साथ रहते हैं।
अल्लू अर्जुन का कार कलेक्शन
अल्लू अर्जुन का शानदार बंगला लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन से सजा है। उनके पास रेंज रोवर कार है, जिसकी कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपये है। वहीं एक उनके पास 7 करोड़ की अपनी वैनिटी वैन भी है। इसके अलावा 80 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स 5, जगुआर एक्सजे एल, ऑडी ए7 है।
Next Story