लाइफ स्टाइल

जानिए स्मृति ईरानी के करियर, लाइफस्टाइल, कमाई और कुल संपत्ति के बारे में...

Tara Tandi
3 April 2022 6:45 AM GMT
जानिए स्मृति ईरानी के करियर, लाइफस्टाइल, कमाई और कुल संपत्ति के बारे में...
x

जानिए स्मृति ईरानी के करियर, लाइफस्टाइल, कमाई और कुल संपत्ति के बारे में... 

स्मृति ईरानी के पति एक पारसी व्यवसायी हैं हालांकि स्मृति ने अपनी पहचान खुद के बलबूते बनाई है।आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Smriti Irani Net Worth 2022: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी सीरियल के जरिए घर घर में तुलसी बहू के तौर पर पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को नई दिल्ली में हुआ था। स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत अभिनय से की, जिसके बाद साल 2003 में उन्होंने राजनीति की ओर रुख किया। एक्टिंग करियर में स्मृति को जितना पसंद किया गया, उनका राजनीतिक करियर भी उतना ही दमदार रहा। स्मृति ईरानी मोदी कैबिनेट में मंत्री का पद मिला। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी में राहुल गांधी को हराकर चुनाव जीता और अमेठी की सांसद बन गईं। स्मृति ईरानी के पति एक पारसी व्यवसायी हैं हालांकि स्मृति ने अपनी पहचान खुद के बलबूते बनाई है।आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। ये सम्पत्ति उन्होंने अभिनय के जरिए तैयार की है। चलिए जानते हैं स्मृति ईरानी के करियर, लाइफस्टाइल, कमाई और कुल संपत्ति के बारे में।

स्मृति ईरानी के प्रसिद्ध टीवी कार्यक्रम
अभिनय के दिनों में स्मृति ईरानी ने टीवी के साथ ही कुछ फिल्मों में भी काम किया। हालांकि उनके सबसे ज्यादा मशहूर रोल थे, क्योंकि सास भी कभी बहु थी कि तुलसी और रामायण की सीता। स्मृति ने ये है जलवा और सावधान इंडिया को होस्ट भी किया।
स्मृति ईरानी का राजनीतिक करियर
स्मृति ईरानी ने साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की। साल 2004 में उन्हें महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया। उसी साल आम चुनाव में उन्होंने दिल्ली के चांदनी चौक लसे कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन वो हार गईं। 2014 में भाजपा ने स्मृति को अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ टिकट दिया। इस बार भी उन्हें हार मिलो लेकिन मोदी सरकार के केंद्र की सत्ता में आने के बाद मोदी मंत्रिमंडल में उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया। साल 2019 में वह राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी सीट से फिर मैदान में उतरीं और इस बार जीत हासिल की।
स्मृति ईरानी की कमाई
स्मृति की सालाना कमाई एक करोड़ रुपए है। स्मृति ईरानी ने घोषित किया था कि साल 2017-18 में उनकी कमाई 46 लाख 57 हजार है।
स्मृति ईरानी का कार कलेक्शन
राजनेता स्मृति ईरानी के पास ज्यादा बड़ा और मंहगा कार कलेक्शन नहीं है। उनके पास 13.14 लाख की गाड़ी है।
स्मृति ईरानी की कुल सम्पत्ति
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व अभिनेत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी 7 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
स्मृति ईरानी का घर
स्मृति अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती हैं। हालांकि उनका गौरीगंज में एक प्लॉट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति अमेठी निर्वाचन क्षेत्र में ही अपना घर बनाना चाहती हैं।
Next Story