लाइफ स्टाइल

जानिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की लाइफस्टाइल, कार कलेक्शन, घर और नेट वर्थ के बारे में....

Tara Tandi
5 April 2022 8:39 AM GMT
जानिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की लाइफस्टाइल, कार कलेक्शन, घर और नेट वर्थ के बारे में....
x

जानिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की लाइफस्टाइल, कार कलेक्शन, घर और नेट वर्थ के बारे में.... 

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम का भी नेतृत्व कर रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम का भी नेतृत्व कर रहे हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने कई मैचों में शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से इंडिया को कई मैच जिताएं और कई नए कीर्तिमान स्थापित किए। इस बार आईपीएल के सीजन में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की अगुवाई कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से है। हालांकि रोहित शर्मा का आईपीएल के पिछले तीन कुछ सीजन में जादू न चल सका लेकिन इस बार उनकी धुआंधार वापसी और टीम को फाइनल तक पहुंचाने की कवायद जारी है। रोहित शर्मा ने अपनी मेहनत के दम पर एक बड़े क्रिकेटर, सफर कप्तान बनने तक का सफर तय किया। उनकी इसी मेहनत का परिणाम है कि आज रोहित शर्मा लग्जरी लाइफ जीते हैं। एक कमरे के मकान से आलीशान बंगले तक पहुंचने का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। चलिए जानते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की लाइफस्टाइल, कार कलेक्शन, घर और नेट वर्थ के बारे में।

आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा की कीमत
आईपीएल के अपने पहले सीजन के मुकाबले इस बार रोहित शर्मा की आईपीएल सैलरी में 5 गुणा से ज्यादा इजाफा हो गया है। आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 16 करोड़ में रिटेन किया है। इसके पहले आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। रोहित शर्मा को पहले आईपीएल 2008 सीरीज में डेक्कन चार्जर्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था।
रोहित शर्मा का आलीशान घर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा जब छोटे थे तो उनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। उनका पूरा परिवार एक कमरे के घर में रहता था। रोहित शर्मा अपनी नानी के पास ही रहा करते थे। लेकिन आज रोहित शर्मा का अपना शानदार घर है। साल 2015 में उन्होंने मुंबई में एक लग्जरी डिजाइनर घर खरीदा। उनके घर की कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है। वर्ली में आहूजा टावर्स में रोहित शर्मा का चार बीएचके अपार्टमेंट हैं, जो काफी लग्जरी है। इसके अलावा रोहित शर्मा की मल्टी रियल एस्टेट प्राॅपर्टीज हैं।
रोहित शर्मा का कार कलेक्शन
रोहित शर्मा का कार कलेक्शन सीमित है लेकिन उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन कारें हैं। इसमें बीएमडब्ल्यू, ऑडी, पोर्से और मर्सिडीज बेंज शामिल हैं। रोहित शर्मा की मर्सिडीज की कीमत लगभग 88.2 लाख रुपये है, 59.8 लाख की बीएमडब्ल्यू सीरीज की कार, लगभग तीन करोड़ की लंबोर्गिनी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी 1.54 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू एम5, 23 लाख रुपये की टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और 16.20 लाख रुपये की स्कोडा लॉरा भी है।
रोहित शर्मा की कमाई
बात करें रोहित शर्मा की कमाई की, तो वह क्रिकेट मैच, आईपीएल मैच, विज्ञापन, सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन के जरिए मोटी कमाई कर लेते हैं। रोहित शर्मा महीने में 1.2 करोड़ रुपये कमाते हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सालाना लगभग 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं।
रोहित शर्मा की नेट वर्थ
रोहित शर्मा ने बहुत ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा की नेट वर्थ 24 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में रोहित शर्मा की नेट वर्थ 180 करोड़ रुपये है। पिछले कुछ सालों में रोहित शर्मा की कमाई में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
Next Story