लाइफ स्टाइल

Kitchen Tips: फ्लेवर का तड़का लगाने के लिए आजमाए लहसुन छीलने की हलवाई वाली ट्रिक

Sanjna Verma
18 Jun 2024 6:35 PM GMT
Kitchen Tips: फ्लेवर का तड़का लगाने के लिए आजमाए लहसुन छीलने की हलवाई वाली ट्रिक
x
Kitchen Tips: भारतीय भोजन में लहसुन का अहम रोल होता है, स्वाद और सुगंध के कारण मसालेदार रेसिपी में इसकी बहुत डिमांड होती है। मानो लहसुन के बिना पकवान का स्वाद फीका पड़ गया हो। किसी भी डिश में लहसुन का फ्लेवर पूरा टेस्ट ही बदल देता है। इतना ही नहीं ये सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। भूख और पाचन को बैलेंस करने के साथ ही स्ट्रेस को कंट्रोल कर पेट में एसिड बनाने से रोकता है। कहा जाता है कि खाली पेट लहसुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
हालांकि लहसुन को काटना और उसका PEST बनाना जितना आसान है उसके छिलके निकालना उतना ही मुश्किल काम लगता है। अगर आपको भी लहसुन छीलना झंझट का काम लगता है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कुछ टिप्स की मदद से इस काम को बहुत ही आसानी से किया जा सकता है। चलिए बताते हैं आपको लहसुन छीलने के आसान तरीके।
हलवाई वाली स्मार्ट ट्रिक
एक साथ बहुत सारे लहसुन को छीलने के लिए इसे पूरी गुठली के साथ लें और चॉपिंग बोर्ड या किसी प्लेन सतह पर रखकर ऊपर से गोल-गोल काटें। जैसे एक लहसुन की कली को काटते हैं ऐसे लहसुन को गुठली को एक साथ काटें। इससे सारे लहसुन की कलिया बिल्कुल अलग हो जाएंगी।
अब इन्हें किसी बड़ी थाली या परात में रख लें और थोड़ा सा गेहूं या चावल का आटा डाल दें। इससे garlic का मॉइश्चर आटा सोख लेगा। फिर हाथों से अच्छी तरह से सभी लहसुन को एक-दूसरे में रगड़े। आखिरी में गेहूं की तरह फटककर लें। इससे लहसुन के छिलके एक साथ अलग हो जाएंगे।
माइक्रोवेव में रखें लहसुन
अगर आपके पास माइक्रोवेव है तो इसकी मदद से भी लहसुन छीलने का काम आसान कर सकते हैं। 30 सेकंड के लिए Microwave
में लहसुन को रख दें, ऐसा करने से छिलके खुद-ब-खुद अलग हो जाते हैं। क्योंकि हीट की जगह से लहसुन का मॉइश्चर कम हो जाता है। माइक्रोवेव न होने पर आप तवे का भी यूज कर सकते हैं।
पानी में भिगोकर छिलके निकालें
लहसुन को जल्दी छीलने के लिए एक और तरीका अपनाया जा सकता है। पानी में भिगोकर छिलके निकालना भी आसान होता है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में पानी लें और उसमें लहसुन भिगोकर 2 मिनट के लिए छोड़ दें। इसकी वजह से छिलका नमी से फूल जाएगा, जिससे लहसुन छीलने में वक्त नहीं लगेगा।
ये तरीका भी है शानदार
अगर आपको ऊपर बताए गए उपायों को करने में दिक्कत होती है तो लहसुन को बिना देरी छीलने के लिए इसके मोटे सिरे को स्लैब पर जोर से दबाएं। चाहें तो आप इसे चाकू से काट भी सकते हैं। इसकी वजह से छिलका किनारे से हट जाएगा, जिसके बाद लहसुन को आसानी से छीला जा सकता है।
Sanjna Verma

Sanjna Verma

    Next Story