लाइफ स्टाइल

Kitchen Tips: चने को घुन से बचाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Sanjna Verma
26 July 2024 2:38 PM GMT
Kitchen Tips: चने को घुन से बचाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
x
Kitchen Tips किचन टिप्स: चने और छोले दोनों ही ऐसी चीजें जिनमें कीड़े बहुत जल्दी लग जाते हैं। ऐसे में अगर इन्हें स्टोर करने का सही तरीका जान लेंगे तो ये लंबे समय तक सही रहें। जानिए, कैसे स्टोर करें चने-अक्सर किचन में रखा सामान कीड़ों के लगने की वजह से खराब हो जाता है। महिलाएं अक्सर अनाज में लगने वाले कीड़े से बेहद परेशान रहती हैं। ये कीड़े इतने छोटे होते हैं कि दानों में छेद करके अंदर घुस जाते हैं। अगर ये किसी एक चीज में लग जाएं और ध्यान ना दिया जाए तो ये सभी चीजों को खराब कर सकते हैं। ये घुन या कीले चने और छोले में बहुत तेजी से लगते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इनसे निपट सकते हैं। जानिए-
1) अगर आपके घर में दालों और अनाजों को लंबे समय तक स्टोर किया जाता है, तो आप इस नुस्खे को अपना सकते हैं। इसके लिए साबुत लाल मिर्च का इस्तेमाल करें। करना ये है कि सूखी लाल मिर्च को सीधे चने रखने वाले कन्टेनर में डाल दें। मिर्च की गंध से कीड़े अनाजों से दूर रहते हैं। दादी-नानी भी अक्सर इस नुस्खे के बारे में बताती हैं।
2) चने या फिर छोले जैसी चीजों को हमेशा कांच के Air-tight container में रखें ताकि उसमें कीड़े न पड़ें। हालांकि, समय समय पर चेक करते रहें। वहीं स्टोर करते समय चेक करें की कंटेनर में नमी मौजूद न हो।
3) चने और छोले में कीड़ों को लगने से बचाने के लिए डिब्बे में दो-चार तेजपत्ते डाल दें। इसकी तेज खुशबू चने में आती है और उन्हें कीड़ों से भी दूर रखती है। तेजपत्ते की महक चने से नमी सोख लेती है। जिससे कीड़े नहीं लगेंगे।
4) आप चने और छोले में दालचीनी भी रख सकते हैं। इसकी महक से चने में कीड़े नहीं लगेंगे और आप लंबे समय तक इसे स्टोर कर सकेंगे।
Next Story