लाइफ स्टाइल

Kitchen Tips: बहुत सारा एक साथ लहसुन छीलने के लिए अपनाये ये आसान तरीके

Sanjna Verma
26 July 2024 12:50 PM GMT
Kitchen Tips: बहुत सारा एक साथ लहसुन छीलने के लिए अपनाये ये आसान तरीके
x
Kitchen Tips किचन टिप्स: घर में अगर अचार बनाना हो तो अक्सर काफी सारे लहसुन एक साथ छीलने होते हैं। जो कि काफी टाइम वाला काम लगता है लेकिन इस एक हलवाई वाली ट्रिक से झटपट सारे लहसुन को साफ किया जा सकता है।
गर्मियों का सीजन है तो कच्चे आम से कटहल का अचार बनाना पसंद होगा। लेकिन चटनी हो या फिर अचार इसमे लहसुन का स्वाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन ढेर सारे लहसुन छीलने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। खासतौर पर अगर आपने छोटी कली वाले लहसुन खरीद लिए हैं। तो ये आसानी से नहीं छिलते। लेकिन अब चाहे जितने लहसुन छीलने हो बस इस हलवाई वाली
Trick
को फॉलो करें। झटपट से सारे के सारे लहसुन एक बार में ही छिल जाएंगे और हाथों में जलन भी नहीं होगी। तो चलिए जानें क्या है वो आसान सी लहसुन छीलने की ट्रिक।
लहसुन छीलने की हलवाई वाली स्मार्ट ट्रिक
-लहसुन की पूरी गुठली को एक साथ लें और उसे चॉपिंग बोर्ड या किसी प्लेन सतह पर रखें और चाकू की मदद से ऊपर गोल-गोल काटें। जैसे एक लहसुन की कली को काटते हैं। उसी तरह से सारे लहसुन की गुठली को एक साथ काटें। ऐसा करने से सारे लहसुन की कलिया बिल्कुल अलग हो जाएंगी।
-उसके बाद इन सारे कटे लहसुन को किसी बड़े थाली या परात में लें और थोड़ा सा गेंहू, चावल का आटा या कॉर्न फ्लोर डालें। इससे लहसुन का मॉइश्चर आटा सोख लेगा।
-हाथों से अच्छी तरह से एक दूसरे में मिलाएं।
-फिर थाली या परात को पटककर हवा करें। इससे सारे Garlicके छिलके एक बार में ही उड़ जाएंगे और आपका लहसुन बिना ज्यादा मेहनत के छिल जाएगा
-सबसे खास बात कि इस तरह से लहसुन छीलने में नाखून और उंगलियों में जलन भी ना के बराबर होगी।
तो बस अगली बार जब अचार या चटनी बनानी हो तो इस ट्रिक से झटपट सारे लहसुनों को साफ कर लें।
Next Story