लाइफ स्टाइल

घर में रसोई घर होता है भाग्य का केंद्र, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

Deepa Sahu
12 May 2024 10:16 AM GMT
घर में रसोई घर होता है भाग्य का केंद्र, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय
x

लाइफस्टाइल : घर में रसोई घर में ना करें ये गलतियां, ध्यान रखें जरूरी बातें
घर में रसोई घर होता है भाग्य का केंद्र, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय,
घर की स्थिति में जीवन में अनेक परेशानियां बनी रहती हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव रहता है और हमेशा नकारात्मकता बनी रहती है। ना तो घर में सुख—शांति रहती है और ना ही व्यापार में लाभ होता है। इसलिए हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। घर में भी वास्तु का हिसाब किताब अलग होता है। घर की दिशा लेकर कमरे के दरवाजे और प्रत्येक रखी चीजों का वास्तु नियम होता है। सभी चीजों को वास्तु नियमों के अनुसार रखने पर ही उसका अनुकूल लाभ मिलता है। घर की सबसे मुख्य जगह रसोई घर होती है। रसोई घर को घर का भाग्य केंद्र भी कहते हैं। इसलिए रसोई घर का वास्तु एकदम सही होना बेहद जरूरी होता है। इसलिए गृहणियों को वास्तु की कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि घर में सुख—समृद्धि व शांति बनी रहें।
रसोई घर के वास्तु नियम का करें पालन
-धर्म शास्त्रों में मां अन्नपूर्णा को अन्न की देवी माना गया है। रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का निवास माना गया है। इसलिए रसोई घर को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए, इससे मां अन्नपूर्णा नाराज होती है और घर में अन्न की कमी रहने लगती है। ऐसे में रसोई घर में हमेशा साफ सफाई रखें। इससे मां अन्नपूर्णा की कृपा से अन्न के भंडार में वृद्धि होगी और साथ में मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होगी।
-जैसा कि रसोई घर का मुख्य केंद्र माना जाता है। इसलिए रसोई घर में काले रंग की चीजों का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। इसलिए किचन में किसी भी चीज का रंग हल्के रंग में रखें, ताकि घर की रसोई में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। विज्ञान के मुताबिक भी काला रंग भी हमारी एनर्जी को प्रभावित करता है।
-वास्तु शास्त्र में उल्लेख मिलता है सिंक के नीचे कूड़ेदान या कचरा रखना शुभ नहीं होता है। इससे हमारे जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। सिंक के नीचे कचरा रखने से रसोई और घर में नकारात्मक शक्तियां बढ़ने लगती है। इससे बनता बनता काम भी बिगड़ जाता है।
-इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रसोई घर में झाड़ू लगाने के बाद उसे किचन में ना रखें। रसोई घर में झाड़ू रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिससे परिवार के बीच क्लेश की स्थिति बनती है और घर की सुख—शांति जा सकती है। इसलिए रसोई घर में झाड़ू नहीं रखना चाहिए।
-किचन में खाना बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि चूल्हे की दिशा उत्तर में ना हो। खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा की कृपा परिवार पर बनी रहती है और घर में सुख—समृद्धि बनी रहती है।
Next Story