- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kitchen Hacks: घर पर...
लाइफ स्टाइल
Kitchen Hacks: घर पर बनाएं कप केक, जानें बनाने की विधि
Tulsi Rao
9 Sept 2021 11:45 PM IST

x
कप केक सभी बच्चों का फेवरेट होता है. आज हम आपको कप केक बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Cup Cake Recipe: ये तो सबको ही पता है कि कप केक ज्यादातर सभी बच्चों का फेवरेट होता है. ऐसे में अगर आपको अपने बच्चों के लिए कुछ स्पेशल बनाना हो तो कप केक एक अच्छा ऑप्शन है. वहीं मार्केट में हर जगह कप केक आसानी से नहीं मिलता है. ऐसे में फटाफट घर भी आप इसे बना सकते हैं. हम यहां आपको बताएंगे कि कप केक घर में कैसे बनाते हैं. चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी-
कप केक (Cup Cake) बनाने के लिए सामग्री
120 मैदा 120
चीनी आधा कप
बेकिंग सोडा आधा चम्मच
बेकिंग पाउडर आधा चम्मच
मक्खन 85 ग्राम
2 अंडे
दही आधा कप
दूध चौथाई कप
नमक स्वाद अनुसार
वैनिला एसेंस 1 चम्मच
कप केक (Cup Cake) बनाने की विधि
कप केक बनाने के लिए सबसे पहले माइक्रोवेव ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें इसके बाद एक बड़ा कटोरा लें. इसमें मैदा, चीनी चुटकीभर नमक लें और बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, 2 अंडे का सफेद भाग, दूध , दही वैनिला एसेंस, और मक्खन डालकर अच्छी तरह से सभी को मिला लें.
इसके बाद डिस्पोजल कप केक बनाने के लिए एक कप लें और इसमें मिक्सचर को डाल दें और ओवन में 25 मिनट के लिए रख दें. इसके बाद इसको बाहर निकाल लें, इस तरह 25 मिनट बाद ये एक सुंदर केक बनने के लिए तैयार हो जाएगा. अब इसे ठंडा होने दें इसके बाद. जब ये ठंडा हो जाएं तो इसके ऊपर क्रीम डालकर अपने बच्चों को और बड़ो को सर्व करें. इस तरह से अब आप भी अपने बच्चों का मनपसंद कप केक मिनटों में बना सकते हैं
Next Story





