लाइफ स्टाइल

Kitchen Hacks: अदरक-लहसुन का पेस्ट लंबे समय तक स्टोर करने के लिए अपनाएं ये तरीका, 6 महीने तक बना रहेगा फ्रेश

Rani Sahu
30 July 2021 3:38 PM GMT
Kitchen Hacks: अदरक-लहसुन का पेस्ट लंबे समय तक स्टोर करने के लिए अपनाएं ये तरीका, 6 महीने तक बना रहेगा फ्रेश
x
हर महिला दाल, सब्जी बनाने में इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट डालती है

हर महिला दाल, सब्जी बनाने में इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट डालती है। इससे खाने का रंग अच्छा आने के साथ स्वाद भी बढ़ जाता है। इनसे इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से बीमारियों से बचाव रहता है। मगर कई बार समय की कमी व जल्दबाजी के कारण लहसुन व अदरक छिलना व काटना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई महिलाएं इसका एक साथ पेस्ट बना लेती है। मगर यह पेस्ट सही से स्टोर ना करने से जल्दी ही खराब हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको 2 आसान सी ट्रिक्स बताते हैं। इनकी मदद से आप इसे 4-6 महीने से भी अधिक समय तक इसका इस्तेमाल कर सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

1. चार महीने तक लहसुन-अदरक को फ्रेश बनाएं रखने के लिए अपनाएं यह ट्रिक
अगर आप भी लहसुन-अदरक की पेस्ट को 4 से 6 महीने से फ्रेश रखना चाहती है तो इसके लिए आइस ट्रे इस्तेमाल कर सकती है।
ऐसे करें इस्तेमाल
- इसके लिए सबसे पहले मिक्सी की मदद से पेस्ट बना लें।
- अब आइस ट्रे में इस पेस्ट को भर दें।
- प्लास्टिक रैपर से इसे कवर करके फ्रीजर में 12 घंटे या जमने तक रखें।
- जब ये आइस क्यूब्स में बदल जाए तो इसे ट्रे निकालकर बड़े प्लास्टिक बैग में डालकर जिप बंद कर दें।
- अब इसे दोबारा फ्रिर में रख कर स्टोर करें।
इससे आपका लहसुन अदरक पेस्ट 4-6 महीनों तक आसानी से फ्रेश व स्टोर रहेगा। ऐसे में आपको जब भी सब्जी बनानी हो इसे निकाल कर इस्तेमाल करें।
2. लहसुन-अदरक पेस्ट को 6 महीने से अधिक समय तक स्टोर व फ्रेश रखने के लिए अपनाएं यह ट्रिक
सिरका हर घर में आसानी से मिल जाता है। ऐसे में आप लहसुन-अदरक पेस्ट को लंबे समय तक स्टोर व फ्रेश रखने के लिए विनेगर इस्तेमाल कर सकती है।
ऐसे करें इस्तेमाल
- इसके लिए सबसे पहले मिक्स की मदद से लहसुन-अदरक का पेस्ट बना लें।
- अब इसे एयर टाइट कंटेनर में डालकर ऊपर से 3-4 बड़े चम्मच विनेगर मिलाएं। अगर आप कम मात्रा में पेस्ट बना रही है तो 1-2 चम्मच विनेगर डालें।
- सिरका डालने से पेस्ट का रंग बदल कर हल्का हो सकता है। मगर यह लंबे समय तक ताजा रहेगा।
- सिरका लहसुन-अदरक पेस्ट के ऊपर ही डालें। इसे कंटेनर में पहले डालने से बचें।
ऐसे में आपको जब भी सब्जी बनानी हो इसे कंटेनर से निकाल कर इस्तेमाल कर सकती है। इस ट्रिक की मदद से आप लहसुन-अदरक के इस पेस्ट को 6 से अधिक महीने तक इस्तेमाल कर सकती है।


Next Story