लाइफ स्टाइल

नवजात को किस करके प्यार जताना हो सकता हैं घातक, फैलती हैं ये बीमारियां

SANTOSI TANDI
2 Aug 2023 8:38 AM GMT
नवजात को किस करके प्यार जताना हो सकता हैं घातक, फैलती हैं ये बीमारियां
x
घातक, फैलती हैं ये बीमारियां
एक बच्चे के घर में आ जाने के साथ ही पूरे घर का माहौल बदल जाता है। परिवार के सभी लोग खुश हो जाते हैं और उस नवजात के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। सभी चाहते हैं कि उस बच्चे की एक मुस्कान देखने को मिल जाएं। उसके स्वास्थ्य को लेकर सभी फिक्रमंद रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका प्यार भी आपको बीमार बना सकता हैं। जब भी हम किसी छोटे बच्चे को देखते हैं, तो उसे किस किए बिना नहीं रह पाते हैं। परंतु ऐसा नहीं करना चाहिए। छोटे बच्चों को किस करने से उनमें न सिर्फ इंफेक्शन बल्कि कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों का सामना बच्चे का कमजोर इम्यून सिस्टम नहीं कर सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बच्चे को किस करने से उसके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है। आइये जानते हैं...
सांस की बीमारी
बता दें कि छोटे बच्चे की रेस्पिरेटरी सिस्टम यानी श्वसन प्रणाली को अच्छी तरह से विकसित होने में करीब 8 साल का समय लगता है। ऐसे में य़दि बच्चे के होंठों पर किस किया जाता है, तो उनके फेफड़ों में संक्रमण का खतरा हो सकता है। फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण बच्चा सांस संबंधी समस्या का शिकार हो सकता है।
मुंह में छाले
बच्चे को किस करने से बच्चे के मुंह में छाले हो सकते हैं। इसका कारण हर्पीस सिंप्लेक्स वायरस टाइप 1 यानी एचएसवी 1 होता है। इसमें होठों या मुंह के आसपास छोटा फफोला हो जाता है, जो बाद में चेहरे के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है, जैसे- नाक, गाल और ठोड़ी।
स्किन प्रॉब्लम
बड़े लोग और खासकर महिलाएं अपने चेहरे और होंठ पर कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। महिलाओं के ब्यूटी प्रोडक्ट में कई तरह के केमिकल पाए जाते हैं, जो बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बच्चों की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है। ऐसे में अगर उनकी स्किन ब्यूटी प्रोडक्ट के संपर्क में आती है। तो बच्चे को रैशेज, रेडनेस और खुज
फूड एलर्जी
लिपस्टिक में ग्‍लूटेन होता है जो कि सीलिएक डिजीज से ग्रस्‍त बच्‍चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप ग्‍लूटेन युक्‍त लिपस्टिक लगाने के बाद बच्‍चे को किस करती हैं तो उससे शिशु को दिक्‍कत हो सकती है। वहीं, अगर किसी फूड के सीलिएक डिजीज टुकड़े मुंह में फंसे हों और बच्‍चे को उस फूड से एलर्जी हो तो किस करने पर शिशु को फूड एलर्जी हो सकती है।
फ्लू
वयस्क लोगों के लिए फ्लू भले ही एक आम समस्या है, लेकिन छोटे बच्चों के लिए यह काफी खतरनाक साबित हो सकती है। क्योंकि अगर किसी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, जुकाम या अन्य तरह का कोई सीजनल तरह की स्वास्थ्य समस्या है और वह व्यक्ति बच्चे को किस करता है। तो उसके फ्लू वायरस बच्चे के शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। जिसके कारण बच्चा बीमार हो सकता है।
कमजोर इम्यून सिस्टम
जन्‍म के बाद शुरुआती महीनों में बच्‍चों के बीमार पड़ने का खतरा अधिक रहता है, क्‍योंकि इस समय इनका गट बैक्‍टीरिया विकसित हो रहा होता है। इस वजह से हमेशा हाथ और मुंह धोने के बाद ही बच्‍चे के पास जाना चाहिए। आपके किस करने पर आपके द्वारा बच्‍चे में कीटाणु जा सकते हैं जो उसके इम्‍यून सिस्‍टम को कमजोर बना सकते हैं।
कैविटी
बच्चों को किस करने से उनके दांतों में कैविटी भी हो सकती है। किस करते समय बच्चों के मुंह में सलाइवा जा सकता है और सलाइवा में मौजूद स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटने नाम के बैक्टीरिया बच्चों के दांतों में कैविटी का कारण बन सकता है। इसके अलावा व्यस्क को किसी तरह की मुंह की बीमारी है, तो उसके कीटाणु भी बच्चे के शरीर में जा सकते हैं।
किसिंग डिजीज
बच्चों को किस करने से बच्चों को किसिंग डिजीज भी हो सकती हैं। "मोनोन्यूक्लिओसिस" को किसिंग डिजीज कहा जाता है। इस बीमारी का मुख्य कारण किस करते समय बच्चों के मुंह में सलाइवा जाना हो सकता है। इस बीमारी की वजह से बच्चों में चिड़चिड़ापन, बहती नाक और सांस से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
Next Story