- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kiara Advani: कियारा...
लाइफ स्टाइल
Kiara Advani: कियारा आडवाणी की ग्लोइंग स्किन का राज
Bharti Sahu 2
30 Jun 2024 9:56 AM IST

x
Kiara Advani:बहुत सी महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं। जिससे फायदा भी मिलता है, लेकिन बहुत सी महिलाएं आज भी दादी-नानी से नुस्खों की मदद से ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं। कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जिनकी खूबसूरत त्वचा का राज भी दादी-नानी के घरेलू नुस्खे हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि, एक खास फेसपैक की वजह से ही उनकी त्वचा हर दम दमकती रहती है। आइए आपको भी इस पैक के बारे में बताते हैं।
फेस पैक बनाने का सामान
बेसन
दूध की मलाई
शहद
नींबू का रस
विधि Method:
इस फेस पैक को तैयार करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेसन लें। अब बेसन में दूध की मलाई डालें। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद कटोरी में शहद और नींबू का रस भी मिलाएं। बस ये पैक तैयार है। सीसीसी
ऐसे करें इस्तेमाल
पैक तैयार करने के बाद इसे अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं। अब आधे घंटे के लिए चेहरे पर पैक लगा रहने दें। कुछ देर के बाद चेहरे को धो लें और फिर चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
मिलेगा ये फायदा
इस पैक के इस्तेमाल से आपके चेहरे की डेड स्किन हट जाती है। इसकी वजह से त्वचा अंदर तक सही से साफ हो जाती है।
इससे आप त्वचा का अतिरिक्त तेल भी साफ कर सकते हैं।
मलाई में पाए जाने वाले तत्व त्वचा की गंदगी को अंदर से साफ करती है, और इसकी मदद से आप अपनी त्वचा को मुलायम बना सकते हैं।
TagsKiara Advaniग्लोइंगस्किनराज Kiara Advaniglowingskinsecret जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





