लाइफ स्टाइल

बहुत अजीब है बांस से बनने वाली खोरिसा डिश, जानें स्वाद से जुड़े फैक्ट्स

SANTOSI TANDI
5 Jun 2023 11:28 AM GMT
बहुत अजीब है बांस से बनने वाली खोरिसा डिश, जानें स्वाद से जुड़े फैक्ट्स
x
बहुत अजीब है बांस से बनने वाली खोरिसा
हमारे देश अनोखी संस्कृति के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। यहां बसे हर राज्य का अपना अलग खानपान, संस्कृति और वेशभूषा है। जब भी हम किसी दूसरे शहर में घूमने जाएंगे, तो आपको यहां व्यादिष्ट व्यंजन का स्वाद चखने का भी मौका मिलेगा। आपने यकीनन राजस्थान के फेमस फूड के बारे में पता होगा। आप गुजरात से लेकर बिहार के फेमस फूड के बारे में जानते होंगे।
मगर आज हम आपको असम की एक ऐसी डिश के बारे में जानकारी देंगे, जिसे बांस की मदद से बनाया जाता है। हालांकि, अब झंझट की वजह से असम में बहुत लोग इस डिश को बनाते हैं। इसलिए इस डिश का नाम बहुत कम लोगों को मालूम है। तो आइए जानते हैं इस डिश से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में।
आपको यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है कि बांस इस डिश को बांस से बनाया जाता है जिसे अंग्रेजी में बंबू शूट भी कहा जाता है। बता दें कि यह एक तरह का अचार है, जिसे स्वाद काफी लजीज होता है। इसे बनाने के लिए बांस की टहनियों को कद्दूकस किया जाता है। बांस की वजह से इसका स्वाद थोड़ा कड़वा भी हो जाता है। (पिलाफ व्यंजन से जुड़े फैक्ट्स)
इसे ज़रूर पढ़ें-महाभारत काल से है कैर का संबंध, जानें कैसे बनती है इसकी सब्जी
फिश भी डाली जाती है
इसे बनाने के लिए फिश का मांस इस्तेमाल किया जाता है। इसमें प्याज, टमाटर और मसाला डाला जाता है। इसके बाद डिश में फॉर्मेट बांस को डाला जाता है और ग्रेवी की तरह इस डिश को तैयार किया जाता है। फिर इसमें अधिक पानी निकाल दें और उसमें सरसों का तेल, मिर्च, नमक डालकर मिक्स कर देते हैं। इसमें स्वाद को बढ़ाने के लिए मीट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
हेल्थ के लिए है फायदेमंद
इस डिश को हम कई नाम से जानते हैं, जिसे स्थानीय भाषा में बेरू, बोरो बंसबराक, बम्बुसा बल्कोया आदि नामों से जाना जाता है। इसके बहुत फायदे हैं, लेकिन नरम बांस खाने से वजन कम, हेल्दी हार्ट, इम्युनिटी, पेट दर्द और ब्लड प्रेशर में फायदा होता है।
अगर इसे उबालकर बनाया जाता है, तो इसके फायदे ज्यादा होते हैं। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल झोपड़ी, पुल, पेपर पल्प आदि बनाने के लिए भी किया जाता है। (बेनामी खीर से जुड़े फैक्ट्स)
बनाने का तरीका
सामग्री
मछली- 1 पीस
प्याज- 2 (कटी हुई)
आलू- 2
बैम्बू शूट- 1
हरी मिर्च- 3 (कटी हुई)लहसुन- 1 कली
हल्दी आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
सरसों के दाने- 1 छोटा चम्मच
टमाटर- 1 (कटा हुआ)
इसे ज़रूर पढ़ें- आइए जानते हैं भारत के 9 सबसे अजीबो-गरीब भोजन के बारे में
विधि
मछली के टुकड़ों को धोकर साफ कर लें। साफ करने के बाद नमक और हल्दी लगाकर रख दें ताकि बदबू निकल जाए।
अब एक पैन में आधा कप तेल गर्म करें और राई, हरी मिर्च का तड़का लगाएं। तड़का लगाने के बाद लहसुन की कटी हुई कलियां और प्याज डालें।
फिर कटा हुआ 1 टमाटर, 2 आलू और बचे हुए मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे ढककर धीमी आंच पकने के लिए छोड़ दें।
मिक्स होने पर इसमें बांस की टहनी भी डाल दें और अच्छी तरह चलाएं। कुछ देर के लिए पकाएं और फिर चावल के साथ सर्व करें।
अब आप बताइए इस डिश के बारे में आपका क्या ख्याल है? क्या आप कभी इसका स्वाद लेना चाहेंगे? हमें उम्मीद है ये लेख आपको पसंद आएगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Next Story