- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सेहत को जबरदस्त फायदे...
लाइफ स्टाइल
सेहत को जबरदस्त फायदे पहुंचाता हैं तांबे के बर्तन में रखें पानी का सेवन
Kajal Dubey
22 May 2023 4:18 PM GMT

x
आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग को देखा होगा जो पानी पीने के लिए तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। रातभर तांबे के बर्तन में रखे गए पानी का सेवन सुबह खाली पेट किया जाता है। क्या आपने कभी इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की है कि आखिर वे ऐसा क्यों करते हैं। आपको बता दें कि आयुर्वेद के अनुसार जब आप तांबे के बर्तन में पानी रखते हैं, तो ये आपके शरीर के तीनों दोषों वात, पित्त और कफ को संतुलित करता है। इसी के साथ तांबे के बर्तन में पानी रखने से इसके बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं, पानी शुद्ध और विषाणु मुक्त हो जाता है जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। आज इस कड़ी में हम आपको तांबे के बर्तन में रखें पानी का सेवन करने से मिलने वाले उन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जोड़ों के दर्द में आराम
तांबे में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं, जो दर्द को कम करने में कारगर हैं। साथ ही कॉपर हड्डियों के लिए बहुत अच्छा होता है। ये इन्हें मजबूत बनाता है। यही वजह है कि रोजाना तांबे का पानी पीने से जोड़ो के दर्द से निजात मिल जाता है।
पेट का इंफेक्शन होगा दूर
तांबा पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरियाज को मारता है और पेट को साफ करता है। तांबे के बर्तन का पानी पीने से अल्सर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। ये किडनी और लिवर को साफ करते हुए सेहतमंद रखता है। तांबे का पानी गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच इस सभी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है।
एनीमिया को रोकता है
क्या आप जानते हैं कि तांबा शरीर के कामकाज के लिए सबसे आवश्यक मिनरल में से एक है? कॉपर कोशिका निर्माण में मदद करता है, शरीर द्वारा आयरन की कमी को पूरा करता है। तांबे का पानी पीने से आपको एनीमिया को रोकने में मदद मिलती है।
दिमाग की ताकत बढ़ाता है
तांबा दिमाग को तेज बनाता है, कई जानकार मानते हैं कि ये न्यूरॉन्स को एक्टिव कर देता है जिससे हमारा दिमाग स्पीड से काम करने लगता है। इसको रोज पीने से याददाश्त बेहतर हो जाती है।
चर्बी कम करता है
बहुत कम लोग जानते हैं कि तांबे के बर्तन का पानी पीने से शरीर से अतिरिक्त चर्बी कम होती है। ये आपको जल्दी वजन कम करने में मदद करता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से आपका पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। ये वजन घटाने में भी मदद करता है।
इंफेक्शन से लड़ने में कारगर
तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से हमारा शरीर इंफेक्शन से लड़ने में कारगर होता है। तांबे के बर्तन का पानी पीने से व्यक्ति जल्दी-जल्दी बीमारी नहीं पड़ता है। दरअसल, इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन या वायरस से लड़ने में मदद करता है। सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है। तांबे का पानी इम्यूनिटी तेज करने के साथ ही, नई कोशिकाओं के उत्पादन में भी सहायक होता है।
हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है
कॉपर हृदय रोगों के विकास के जोखिम को कम करने में मदद करता है। तांबे का पानी पीने से आपको शरीर के ब्लड प्रेशर, हृदय गति और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ये हृदय में रक्त के प्रवाह में सुधार करता है और किसी भी हृदय रोग के जोखिम को रोकता है।
स्किन का बढ़ता है ग्लो
खूबसूरती निखारने के लिए हम तरह-तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये चाजें कुछ समय के लिए तो फायदेमंद होती हैं फिर बाद में स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। तांबे में एंटी आॉक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो सेल्स के भीतर जाकर चेहरे को निखारता है। फेस पर मौजूद रिंकल्स को खत्म कर देता है इससे स्किन ग्लोइंग और जवां नजर आती हैं। यानी तांबे का पानी पीने से बिना केमिकल इस्तेमाल किए निखार आ जाता है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day NewspapeR

Kajal Dubey
Next Story