लाइफ स्टाइल

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

jantaserishta.com
31 Oct 2026 12:01 PM IST
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
x
नई दिल्ली: सर्दियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा और बालों से जुड़ी कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं। त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है। वहीं, होंठ फटने लगते हैं और बालों में रूखापन बढ़ने के साथ उनके झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके भी त्वचा और बालों की अच्छी देखभाल की जा सकती है?
ठंड के मौसम में हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे त्वचा की प्राकृतिक नमी प्रभावित होती है। इसके अलावा, बार-बार गर्म पानी से नहाना, कठोर साबुन का इस्तेमाल करना और मॉइस्चराइजर न लगाना भी रूखेपन की समस्या बढ़ा सकता है। इससे बचने के लिए नहाने के तुरंत बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। इससे त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।
त्वचा की देखभाल के लिए नारियल तेल और मॉइस्चराइजर दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। नारियल तेल त्वचा को मुलायम बनाने और नमी के नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, कुछ लोगों की त्वचा पर यह रोमछिद्र बंद कर सकता है। वहीं, मॉइस्चराइजर में मौजूद ग्लिसरीन, सेरामाइड और हायलुरोनिक एसिड जैसे तत्व त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार सही मॉइस्चराइजर चुनना भी जरूरी है।
सर्दियों में होंठों का फटना एक आम समस्या है। कई लोग बार-बार जीभ से होंठों को गीला करते हैं या दांतों से उनकी सूखी परत हटाने लगते हैं। इससे परेशानी और बढ़ सकती है। इसके अलावा, खुशबू वाले या जलन पैदा करने वाले लिप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी होंठों को परेशान कर सकता है। बेहतर होगा कि आप दिन में कई बार पेट्रोलियम जेली या बिना खुशबू वाला लिप बाम लगाएं।
ठंड के मौसम में स्कैल्प का रूखापन, गर्म पानी से बाल धोना और हीटिंग टूल्स का अधिक इस्तेमाल बालों को कमजोर बना सकता है। इसके अलावा, तनाव और पोषण की कमी भी बाल झड़ने की वजह हो सकती है। इसलिए हल्के शैम्पू का इस्तेमाल करें और बालों को बहुत गर्म पानी से धोने से बचें। गीले बालों को तौलिये से जोर-जोर से न रगड़ें। अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्व शामिल करें। अगर बाल लगातार या जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story