- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अनुलोम विलोम करते समय...

x
प्राणायाम (Pranayama) जैसे योग व्यायाम (Yoga exercise) न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं बल्कि ये हमारे मानसिक स्वास्थ्य के स्तर को भी सुधारते हैं। इसलिए इसके बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। अनुलोम विलोम के बारे में कई लोग गलतियाँ करते हैं, वे कौन सी गलतियां हैं जिन्हें लोग इस योग में अक्सर करते हैं...
अनुलोम विलोम कैसे हमारी मदद करता है?
यह ब्रीदिंग एक्सरसाइज (Exercise) हमारी प्रतिरक्षा में सुधार करने में मदद करती है इसके साथ ही यह फेफड़ों की क्षमता को बेहतर करता है, तनाव के स्तर को कम करता है, चिंता और अवसदा को कम करता है, अंगों के बेहतर कार्य में मदद करता है। इसके अतिरिक्त यह बीपी (BP) की समस्या, हार्मोनल संतुलन में सुधार करता है। अनुलोम विलोम को प्रतिदिन करने से आयु में भी फर्क पड़ता है। एक्सपर्ट की मानें तो प्राणायाम से मन पर शांत प्रभाव पड़ता है और यह बेहतर नींद को बढ़ावा देता है। इसके करने से नेगेटिव विचार भी दूर होते हैं। इससे ब्लड प्यूरिफिकेशन में भी मदद मिलती है।
अनुलोम विलोम करते समय सामान्य गलतियां क्या हैं?
इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज को करते समय सभी अंगुलियों का उपयोग करना।
कई लोग इसे करते समय हाथ की कोहनी को ऊपर उठा लेते हैं।
कोहनी को धीरे धीरे फर्श की तरफ रखें, दर्द होने पर दूसरे हाथ का सहारा ले सकते हैं।
अनुलोम विलोम करते समय पूरे शरीर को हिलाना।
नाक को बहुत जोर से दबाना।
नाक पर उंगलियों से अधिक दबाव डालना।
सही तरीके से कैसे करें?
अनुलोम विलोम करते समय अंगूठे को अपनी दाहिनी नासिका पर रखना चाहिए। हल्के दबाव के साथ इस नथुने को ढककर, अपनी आंखें बंद करें और अपने बाएं नथुने से धीरे धीरे सांस छोड़ें। एक बार पूरी तरह से सांस छोड़ने के बाद कुछ सेकंड का ब्रेक लें और अब अपनी अनामिका को बाएं नथुने पर रखें। दाहिनी ओर से गहरी और धीरे-धीरे सांस लें। जितना संभव हो सके उतने राउंड इस स्टेप्स को दोहराएं।
Source : Hamara Mahanagar
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story