लाइफ स्टाइल

ट्रैवल के दौरान अपने साथ रखें यह आयुर्वेदिक किट, नहीं होगी कोई परेशानी

SANTOSI TANDI
13 Jun 2023 1:47 PM GMT
ट्रैवल के दौरान अपने साथ रखें यह आयुर्वेदिक किट, नहीं होगी कोई परेशानी
x
ट्रैवल के दौरान अपने साथ रखें
आयुर्वेद में कई हर्ब्स और मसालों को बहुत गुणकारी माना गया है। इनका उपयोग कई बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। कुछ हर्ब्स इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए तो कुछ पाचन को ठीक करने के लिए अच्छे माने जाते हैं। हमारे किचन में भी कई ऐसे मसाले हैं जिनकी अहमियत आयुर्वेद ने भी मानी है। ट्रैवल करते वक्त कई बार लोगों को सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां होने लगती हैं। इनमें अपच, उल्टी होना, चक्कर आना, सिरदर्द और थकान आम हैं। ट्रैवल के दौरान कई बार जब हम ऐसी जगह जानते हैं जहां का तापमान अलग होता है तो भी शरीर पर इसका असर नजर आने लगता है। ट्रैवल में कपड़े, मेकअप और भी कई तरह की चीजें तो आप अपने साथ रखती होंगी लेकिन यहां हम आपको आयुर्वेदिक ट्रैवल किट के बारे में बता रहे हैं। सफर करते हुए कुछ दवाइयां और बेसिक फर्स्ट एड भी साथ रखना चाहिए। खासकर अगर आपके साथ बच्चे और बुजुर्ग हो तो इस बात का और ख्याल रखना चाहिए।
इस तरह की परेशानियों से बचाव के लिए आयुर्वेद के अनुसार आपको ट्रैवल करते वक्त कुछ खास चीजों को अपने साथ रखना चाहिए। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है। आइए जानते हैं।
सेंधा नमक और अजवाइन
जिन लोगों को ट्रैवल के दौरान गैस या पेट दर्द की समस्या होती है, उनके लिए ये बहुत गुणकारी है। अपनी ट्रैवल किट में इन दोनों चीजों को जरूर शामिल करें। आयुर्वेद चिकित्सा में पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में इन दोनों का उपयोग किया जाता है।
जीरा
जीरे में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। मांसपेशियों को आराम पहुंचाने में यह काम आता है। अगर आप ट्रैवल कर रही हैं तो इसे एक छोटे एयर टाइट कंटेनर में अपने साथ रख सकती हैं। तिल के तेल के साथ यह पेट दर्द में भी आराम पहुंचाता है।
यह भी पढ़ें-वेट लॉस से लेकर सुंदर बनाने तक, महिलाओं की 5 समस्‍याओं का 1 इलाज है जीरा
लौंग और दालचीनी
cinnamon
ये दोनों चीजें नेचुरल माउथ फ्रेशनर का काम करती हैं। मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करने में ये सहायक है। दोनों ही चीजों को हाजमे के लिए भी अच्छा माना जाता है। इन दोनों में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। शरीर के दर्द और पीरियड पेन को कंट्रोल करने में भी दालचीनी लाभकारी है।
घी
प्राकृतिक रूप से त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के लिए घी बहुत अच्छा है। कॉन्स्टिपेशन की समस्या में भी घी फायदेमंद होता है। घी हमारे शरीर के तीनों दोषों वात,पित्त और कफ को बैलेंस करने में भी मदद करता है।
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
यह भी पढ़ें-जा रही हैं घूमने तो ये 5 चीज़ें पैक करना कभी न भूलें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story