- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सिंगल पेरेंट्स ऐसे...

x
कई बार बच्चे की परवरिश सिंगल पेरेंट को भी करनी पड़ती है। किसी कारणवश पति-पत्नी अलग हो जाते हैं।
कई बार बच्चे की परवरिश सिंगल पेरेंट को भी करनी पड़ती है। किसी कारणवश पति-पत्नी अलग हो जाते हैं। ऐसे में बच्चे की सारी जिम्मेदारी सिंगल पेरेंट्स पर आ जाती है। इस दौरान उन्हें कई मुसीबतों का भी सामना करना पड़ता है। आज के बिजी लाइफस्टाइल में सिंगल पेरेंटिंग आसान नहीं है। काम के साथ बच्चे की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ती है। कई बार बच्चों को अच्छी परवरिश भी नहीं मिल पाती, जिसके कारण वह बिगड़ जाते हैं। इस दौरान माता-पिता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
बच्चे को कम समय देना
बच्चों का बिना साथी के पालन-पोषण करने के दौरान कई बार माता-पिता अपने लिए समय नहीं निकाल पाते। इतना ही नहीं कई बार बिजी शैड्यूल होने के कारण वह बच्चे पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। इसी वजह से सिंगल पेरेंट बच्चों में अकेलेपन की समस्या अकसर रहती है। समय के कारण माता-पिता बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता पाते। जिसके कारण इसका बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
आर्थिक समस्याओं के कारण
सिंगल पेरेंट्स को आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। यह दौर माता-पिता के लिए काफी चुनौतियों भरा हो सकता है। काम के साथ-साथ बच्चों की देखभाल करना भी एक बहुत ही बड़ी जिम्मेवारी होती है। इसके लिए आपका आर्थिक तौर पर भी मजबूत होना आवश्यक है। आर्थिक तौर पर कमजोर होने के कारण आप बच्चों की कई चीजें जैसे सही चिक्तिसा, शिक्षा, देखरेख, मनपसंद जैसी चीजों का भी ध्यान नहीं रख पाएंगे।
तनाव के कारण
अकेले माता-पिता कई तरह के मानसिक समस्याओं का सामना करते हैं। खासकर बच्चों की जिम्मेदारी पर यह तनाव और भी ज्यादा बढ़ सकता है। काम की जिम्मेदारी, बच्चों का पालन-पोषण करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। सिंगल पेरेंट्स को चिंता, थकान जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे माता-पिता कई बार चिड़चिड़े भी हो जाते हैं, उनका गुस्सा अक्सर बच्चों पर निकलता है। जिसके कारण उनके बच्चों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं।
गलत परवरिश के कारण
सिंगल पेरेंट्स में बच्चे की परवरिश पर भी गहरा असर पड़ता है। बच्चे की परवरिश बिगड़ सकती है। कई बार तो सिंगल माता-पिता बच्चों को जिम्मेदारी भी संभाल नहीं पाते और बच्चों को उनके हाल पर छोड़ देते हैं। इसके कारण भी बच्चे के व्यवहार, शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।
सिंगल पेरेंट्स ऐसे रखें बच्चों का ख्याल
. आप अपने और बच्चे दोनों का ख्याल रखें। आपको चिंता में देखकर बच्चे भी परेशानी में आ सकते हैं।
. बच्चे और अपनी एक रुटीन सेट कर लें। खराब लाइफस्टाइल के कारण भी सिंगल पेरेंट्स को ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप समय के अनुसार, ही अलग-अलग काम का समय तय करें।
. आप बच्चों की परवरिश करने के लिए किसी रिश्तेदार या फिर करीबी दोस्त की सहायता भी ले सकते हैं।
. बच्चे के साथ दोस्ती भी जरुर करें। इससे आप बच्चे की समस्याओं का हल आसानी से निकाल पाएंगे।
. यदि आप इस दौरान किसी समस्या को सामना कर रहे हैं तो किसी साइकोलॉजिस्ट या फिर बिहेवरियल की सलाह भी ले सकते हैं।

Ritisha Jaiswal
Next Story