लाइफ स्टाइल

लिपस्टिक लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Tara Tandi
3 Sep 2022 5:15 AM GMT
लिपस्टिक लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ऑफिस जाने वाली महिला हो या फिर हाउसवाइफ हर महिला के बैग में आपको लिपिस्टिक मिल ही जाएगा। महिलाओं के लिए लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप का प्रोडक्ट है जिससे वह किसी भी छोटे से लेकर बड़े प्रोग्राम में अपने बैग में रखती है। महिलाओं का मानना है कि लिप्स की खूबसूरती और चमक को बढ़ाने के लिए लिपस्टिक बहुत महत्वपूर्ण मेकअप प्रोडक्ट है। आजकल मैट और लिक्विड लिपस्टिक का क्रेज काफी ज्यादा महिलाओं के बीच बढ़ा हुआ है, क्योंकि यह लिप्स को काफी अच्छा और खूबसूरत लुक देते हैं। मैट लिपस्टिक की तुलना में लिक्विड लिपस्टिक लगाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि यह लिपस्टिक ड्राई नहीं होता है और जल्दी ही हटने की संभावना नहीं होती है। ऐसे में आइए आपको हम कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप लिक्विड लिपस्टिक लगाने के झंझट से निजात पा सकते हैं। आपको लिपस्टिक लगाने के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि लिप का लुक परफेक्ट आ सके।

लिप्स को हाइड्रेट रखें

लिपस्टिक लगाने के बाद लिप्स को सूखने या फिर ड्राई होने से बचाने के लिए अपने लिप्स को हाइड्रेट रखने की आवश्यकता है। इसके लिए लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों पर मॉइस्चराइजर या फिर लिप बाम लगा लें। इसके बाद इसे अपने होठों पर फैला लें करीब 10 मिनट बाद इसे पोंछ लें। फिर इसमें लिपस्टिक लगाएं। इससे आपके लिप्स ड्राई नहीं होंगे।

लिपस्टिक कम लगाएं

लिक्विड लिपस्टिक अन्य लिपस्टिक की तुलना में ज्यादा चिपचिपी होती है। ऐसे में अगर आप लिपस्टिक को ज्यादा लगा लेते हैं तो लिप का लुक बिगड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि लिक्विड लिपस्टिक को कम लगाएं। अगर आप होठों के दो जगह पर दो बूंद लिपस्टिक लगाकर ब्रश की मदद से फैलाते हैं तो लिपस्टिक अच्छा लगेगा।

लिप्स को रगड़ने से बचें महिलाएं लिपस्टिक लगाने के बाद अपने होंठ को रगड़ने लग जाती है इसके बाद लिपस्टिक फैलने लगता है और लिप का लुक खराब हो जाता है। लिक्विड लिप कलर लगाने के बाद आपको गलती से भी अपने लिप को नहीं रगणना चाहिए। ऐसा करने से आपके लिप का लुक खराब हो जाता है।


Next Story