लाइफ स्टाइल

मैट मेकअप को फ्लॉलेस बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

SANTOSI TANDI
22 Aug 2023 6:49 AM GMT
मैट मेकअप को फ्लॉलेस बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
x
बातों का रखें ध्यान
किसी पार्टी में जाना हो या रोजाना ऑफिस, मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं। इसके कई लुक्स आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। आजकल मैट बेस मेकअप को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इसके लिए आपको प्रोडक्ट्स से लेकर उसकी एप्लीकेशन तक का खासतौर से ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सही प्रोडक्ट्स और तकनीक का इस्तेमाल कर ही आप खूबसूरत मैट मेकअप लुक देने में मदद कर सकता है।
वैसे तो ऑनलाइन कई मेकअप की ट्रिक्स देखने को मिल जाएंगी, आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी मेकअप टिप्स जिसे फॉलो कर आप आसानी से मैट मेकअप को फ्लॉवलेस लुक दे सकती हैं। तो आइये जानते हैं क्या है वो टिप्स।
मैट लुक पाने के लिए स्किन को प्रेप कैसे करें?
मेकअप लुक चाहे कैसे भी हो, आपको चेहरे की त्वचा को स्किन टेक्सचर और टाइप के अनुसार तैयार करना बेहद जरूरी होता है ताकि मेकअप लम्बे समय तक चेहरे पर टिका रहे और फ्रेश नजर आए। इसके लिए सबसे पहले आपको सीटीएम रूटीन को फॉलो करना चाहिए और आखिर में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं मेकअप आपकी त्वचा को नुकसान न पहुंचा पाए। इसके लिए आपको चेहरे पर मेकअप प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए।
मैट मेकअप को फ्लॉलेस बनाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
मेकअप को फ्लॉलेस बनाने के लिए वैसे तो कई बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है, लेकिन मैट मेकअप की बात करें तो स्किन प्रेप के बाद आपको मेकअप बेस को सही तरीके से ब्लेंड करना सीखना चाहिए। इसके लिए आप स्टिपलिंग ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप को सही तरीके से ब्लेंड करता है और आपके चेहरे को फ्लॉलेस लुक देने में मदद करता है। इसके लिए पहले आप ब्यूटी ब्लेंडर को पानी की मदद लेकर अच्छी तरह से गिला कर लें।
मैट मेकअप को फ्लॉलेस लुक देने के लिए किन बातों का रखें ख्याल?
मैट मेकअप को लेयरी न बनाने के लिए आप कम से कम प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें अन्यथा लुक फ्लॉलेस नजर नहीं आएगा।
वहीं इस तरह के लुक के लिए आप चाहे तो फाउंडेशन को स्किप कर केवल कंसीलर की मदद लेकर मेकअप को ब्लेंड कर सकती हैं।
मेकअप को सही तरीके से ब्लेंड करें ताकि मेकअप लाइन्स न बनने पाए।
आखिर में मेकअप को सेटिंग स्प्रे की मदद से सेट कर लें ताकि मेकअप लम्बे समय तक टिका रहे।
अगर आपको मैट मेकअप को फ्लॉलेस बनाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story