लाइफ स्टाइल

पीरियड के समय इन बातों का रखे ध्यान

Apurva Srivastav
14 April 2023 1:50 PM GMT
पीरियड के समय इन बातों का रखे ध्यान
x
पीरियड के समय लड़कियों को क्या नहीं करना चाहिए? Periods Ke Samay Kya Nahin Karna Chahie
1. यौन संबंध न बनाएं
अगर आपको सुरक्षित सैक्स करना है यानी आप फैमिली प्लान नहीं बना रहे तो पीरियड्स के दौरान सैक्स करना गलत साबित हो सकता है। इसके अलावा ऑन पीरियड्स सेक्स करने से इन्फेक्शन होने का भी भय बना रहता है।
2. कॉफ़ी न पिए
पीरियड्स के दौरान कॉफी पीना बेकार माना जाता है। क्योंकि ज्यादा कॉफी पीने से दर्द बढ़ सकता है, साथ ही इससे पेट में ऐठन और सूजन की समस्या हो सकती है। हालाकी और दिन आप काफी पी सकते है।
3. धूम्रपान ना करे
धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हमेशा से हानिकारक माना जाता है। लेकिन मासिक धर्म के दौरान धूम्रपान करने से बहुत ज्यादा खतरा हो सकता है। इससे दर्द बढ़ सकता है। और दर्द की अवधि भी बढ़ने की संभावना रहती है।
4. रात को बिना पैड न सोए
बहुत बार महिलाएं आराम के लिए रात को बिना पैड के सोने लगती है। जो कि गलत है। पीरियड्स के दौरान रक्त प्रवाह को रोकने के लिए पैड लगाकर ही सोना चाहिए।
5. भूखे न रहे
पीरियड्स के दौरान शरीर बहुत कमजोरी महसूस करता है। ऐसे में इन दिनों भूल से भी खाना न छोड़े। पीरियड्स में हमेशा पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।
6. एक पैड पूरे दिन न लगाए
कुछ महिलाएं पूरे दिन भर एक ही पैड लगाए रखती है। जिससे हमें इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए दिन में हर 3 या 4 घंटे बाद पैड को चेंज करें। और कभी भी कपड़े का इस्तेमाल न करे।
Next Story