लाइफ स्टाइल

इंडक्शन पर खाना बनाने से पहले इन बातों का रखें खाश ख्याल

Tulsi Rao
7 Nov 2021 12:00 PM GMT
इंडक्शन पर खाना बनाने से पहले इन बातों का रखें खाश ख्याल
x
अधिक्तर किचन में इन दिनों इंडक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से खाना बनाना काफी आसान होने के साथ-साथ आरामदायक भी है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अधिक्तर किचन में इन दिनों इंडक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से खाना बनाना काफी आसान होने के साथ-साथ आरामदायक भी है। इंडक्शन पर फ्लेमलेस कुकिंग होती है, ऐसे में ये गैस और हीटर की तुलना में ज्यादा सेफ होता है। गर्मी के दिनों में तो इसके कई ज्यादा फायदे होते हैं क्योंकि आप पंखा ऑन करके भी खाना पका सकते हैं। हालांकि, यह भी अन्य इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज की तरह ही होता है। अगर सही तरह से इसका इस्तेमाल न करने पर ये जल्द ही खराब हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इंडक्शन पर कुकिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

बर्तन
इंडक्शन के अनुसार बर्तन का चुनाव करना जरूरी है। महिलाएं कई बार पुराने रखे एल्यूमीनियम या फिर अन्य ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, जो इंडक्शन कुकयटॉप के लिए नहीं होते हैं। शुरूआत में इन बर्तनों से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन बाद में ये जल्दी खराब हो जाते हैं।
रोजाना साफ सफाई
अगर आप इंडक्शन के खराब होने के डर से उसे साफ ही नहीं करती हैं तो आप गलत कर रही हैं। जिस तरह चूल्हे को साफ किया जाता है, ठीक उसी तरह इंडक्शन को भी साफ रखना जरूरी है। अगर आप रोजाना इसे कपड़े से साफ करती हैं तो आपको इसे साफ करने के लिए किसी क्लिंजर की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में आप रोजाना इसे गिले कपड़े से साफ करें।
ब्लोअर क्लीनिंग
इंडक्शन के पीछे एक ब्लोअर होता है जिसे रोजाना साफ करना चाहिए। इसके लिए आप पुराने टूथब्रश का सहारा ले सकते हैं। इसे ड्राई क्लीन करना चाहिए। बस सुखे ब्रश से इसे रगड़ें।


Next Story