लाइफ स्टाइल

प्लाजो सिलवाने से पहले ध्यान रखें ये 4 बातें, नहीं होंगे पैसे बर्बाद

SANTOSI TANDI
20 Sep 2023 7:40 AM GMT
प्लाजो सिलवाने से पहले ध्यान रखें ये 4 बातें, नहीं होंगे पैसे बर्बाद
x
नहीं होंगे पैसे बर्बाद
आजकल मार्केट में बहुत अच्छे प्लाजो के सेट उपलब्ध हैं, पर कुछ लोग भी ऐसे होते हैं, जिन्हें रेडीमेड प्लाजो पसंद नहीं होते....पहनने के बाद लुक बहुत खराब लगता है। क्या आप भी बाजार जाकर प्लाजो खरीदना पसंद नहीं करते हैं? अगर हां, तो आप कपड़ा खरीदकर प्लाजो को स्टिच करवा सकते हैं? इस प्लाजो का डिजाइन, साइज और फॉर्मेट अपने हिसाब से रखा जा सकता है।
इस प्लाजो को टॉप, कुर्ती या फिर शर्ट आदि के साथ वियर किया जा सकता है। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, वर्ना प्लाजो का लुक पहनने के बाद आपका लुक खराब लग सकता है। तो चलिए जानते हैं प्लाजो को स्टिच करवाने से जुड़े जरूरी टिप्स।
प्लाजो सिलवाने के लिए सही टेलर का करें चुनाव
मगर जरा सोचिए....आपको कैसा लगेगा कि जब प्लाजो मर्जी के मुताबिक न हो। जी हां, गलत टेलर आपका कपड़ा और पैसा दोनों बर्बाद कर सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि सूट स्टिच करवाने के लिए सबसे पहले एक भरोसेमंद और जाने-माने टेलर का पता लगाएं। (इन चार तरह के प्लाजो से अपने स्टाइल को करें एन्हॉन्स)
ऐसे टेलर से प्लाजो बनवाए, जिनके बारे में सभी तारीफ करते हैं। साथ ही, वह आपको समय पर सूट डिलीवर भी कर दें। इसके लिए आप ऑनलाइन साइट्स की सहायता ले सकती हैं। ऑनलाइन ना देखकर अपने दोस्तों से बात कर अच्छे टेलर का पता लगा सकती हैं।
प्लाजो को सिलवाने के लिए सही कपड़े का चुनाव करें
प्लाजो कितना भी अच्छा सिला हुआ हो, लेकिन अगर कपड़ा खराब होगा तो पूरा लुक बेकार लगेगा। अगर आपको कपड़े की सही जानकारी नहीं है, तो टेलर से बात कर लें। ऐसा करने से आपका काम आसान हो जाएगा और कपड़ा खरीदने में भी आसानी हो जाएगी।
आप टेलर को डिजाइन दिखा भी दें कि आप किस तरह का सूट चाहते हैं। टेलर देखकर आपको बता देगा कि कपड़ा कितना लेना है और किस तरह का लेना है। इसके बाद ही किसी कपड़े का प्लाजो बनाने के लिए दें।
प्लाजो को सिलवाने के लिए बजट तय करें
प्लाजो सिलवाने के लिए बजट को भी तय करें। कपड़ा खरीदने से लेकर टेलर की फीस तक, बजट को तट करें। अगर ज्यादा बजट बन रहा है, तो बाहर से स्टिच प्लाजो खरीदने पर विचार करें। वर्ना स्टिच करवाने से पहले कम बजट तय जरूर करें। (करवा चौथ पर नहीं है साड़ी खरीदने का बजट)
अगर आप यह नहीं तय करेंगी कि आपको आगे जाकर परेशानी हो सकती है। ऐसा बिल्कुल भी न सोचें कि कम पैसों में आप अच्छा प्लाजो नहीं सिलवा पाएंगी।
प्लाजो का डिजाइन सेलेक्ट करें
अगर आप इतनी मेहनत कर रहे हैं, तो थोड़ा प्लाजो के डिजाइन पर भी ध्यान दें। प्लाजो का डिजाइनसेलेक्ट करते वक्त ट्रेंड को कॉपी करने से बचें, क्योंकि इसके कारण लुक खराब भी हो सकता है। जरूरी नहीं है जो डिजाइन आपकी फ्रेंड पर अच्छा लग रहा है, वह आप पर भी सूट करे। आप डिजाइन सेलेक्ट करते वक्त खुद पर ध्यान दें कि आप पर किस तरह के कपड़े अच्छे लगते हैं।
आपको पता होना चाहिए कि आपकी लेंथ और फिटिंग क्या है। इस हिसाब से ही प्लाजो का डिजाइन चुनें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story