लाइफ स्टाइल

इन 3 फलो से रखे चेहरे की चमक बरकरार

Mohammed Raziq
6 Aug 2023 4:04 PM IST
इन 3 फलो से रखे चेहरे की चमक बरकरार
x
चेहरे की चमक बरकरार
गर्मी हो या बरसात का मौसम दोनों मे ही त्वचा का ख्याल रखना जरूरी होता है। शरीर मे त्वचा एक ऐसा हिस्सा है जो साफ दिखाई दे तो ही सभी को अच्छी लगती है। ऐसे मे फल एक ऐसे उपाय है जो चेहरे को प्राकृतिक तौर से सुंदर बनाते है। फलो मे प्रकृति से जुड़े तत्व मौजूद होते है, जिनका सेवन करना शरीर के लिए फ़ायदेमन्द होता है। यहाँ हम आपको कुछ ऐसे ही फलो के बारे मे जो आपको प्राकृतिक रूप से सुन्दर बनाएंगे। तो आइये जानते है इस बारे मे.....
1. जामुन का फेसपैक
जामुन का फेसपैक
जामुन के फेसपैक के उपयोग से त्वचा मे दाग और मुहाँसे की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए एक मुट्ठी जामुन के बीज ले और तीन आम की पत्त्तियाँ को एक साथ पीस ले। इसके बाद इसे चेहरे पर लगा ले और 30 मिनट बाद चेहरा धो ले।
संतरे का फेसपैक
संतरे का फेसपैक
संतरे मे विटामिन सी बहुत अधिक मात्रा मे पाया जाता है जो हमारी त्वचा के रंग को बनाये रखते है। इसके लिए भुनी हुई मसूर दाल 1 चम्मच दूध और 2 संतरे की छिलके ले। सभी को एक साथ पीस ले और इसके बाद इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा ले। चेहरे की रौनक वापस आ जाती है।
आम का फेसपैक
आम का फेसपैक
आम मे विटामिन ए और सी दोनों पाए जाते है जो त्वचा को पोषित, मुलायम और चमकदार बनाते है। इसमें 1 चम्मच पिसा हुआ बादाम ले, 1 चम्मच ओट और 1 चम्मच निम्बू का रस डालकर मिला ले फिर इसमें आम का गुदा निकालकर अच्छे से निम्बू बादाम वाले मिश्रण मे मिला ले। इसे फिर चेहरे पर लगा ले।
Next Story