लाइफ स्टाइल

मच्छरों को घर से रखे दूर इन पौधों की मदद से

Mohammed Raziq
9 Sept 2023 6:49 PM IST
मच्छरों को घर से रखे दूर इन पौधों की मदद से
x
इन पौधों की मदद से
हमें मच्छरों की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। मच्छरों के कारण शाम के समय बाहर बैठना और सोना मुश्किल हो जाता है। खतरनाक मच्छरों के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसके लिए लोग अपने घरों में स्प्रे और कॉयल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इन सब से मच्छर कुछ देर के लिए ही दूर भागते है। ऐसे में अपने घरों में इस तरह के पौधे लगाने चाहिए जिससे वातावरण भी स्वच्छ रहे और मच्छर भी दूर भाग जाएं।
रोजमेरी
इस पौधे को अपने घर में लगाने से मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। रोजमेरी के पौधे 4-5 फीट तक लंबे होते हैं और इन पर नीले रंग के फूल खिलते हैं। इन फूलों की सुगंध से मच्छर घर सिट्रोनेला ग्रास
मच्छरों को दूर रखने के लिए सिट्रोनेला ग्रास को भी घर में जरूर लगाएं। यह 2 मीटर तक बढ़ जाता है और इसके फूल लैवेंडर जैसे होते हैं। सिट्रोनेला ग्रास की सुगंध से डेंगू पैदा करने वाले मच्छर दूर भागते हैं। इसमें मौजूद एंटी-फंगल गुण घर का वातावरण शुद्ध रखते हैं और बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।
गेंदा
इन फूलों की तेज गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती जिससे इन पौधों को घर के बगीचे में लगाने से मच्छर नहीं आते।
कैटनिप
यह पौधा एक औषधी है जो पुदीने जैसा होता है। मच्छरों को दूर भगाने में यह कॉयल से भी 10 गुणा असर दिखाता है। मच्छरों को दूर भगाने के लिए इसे घर के गार्डन या छत पर रख सकते हैं।
नीम
मच्छर-मक्खियों और कीड़े-मकौड़ों को दूर भगाने के लिए नीम का पौधा काफी फायदेमंद होता है। मच्छरों को भगाने के लिए घर के गार्डन में नीम का पौधा लगाएं और इसकी पत्तियों को जला कर भी मच्छरों को दूर भगाया जा सकता है।
तुलसी
सभी घरों में तुलसी का पौधा तो आसानी से मिल जाता है। इसमें कई बीमारियों को दूर करने का गुण शामिल है। इसकी सुगंध से मच्छर दूर भागते हैं। ऐसे में इस पौधे को घर की छत या बैकसाइड में रख सकते हैं। मच्छरों को दूर रखने के लिए त्वचा पर तुलसी के पत्तों को मसल कर रगड़ सकते हैं।
Next Story