- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कश्मीरी चिकन की रेसिपी

x
कश्मीर कई मायनों में खास है। यहां न सिर्फ घूमने-फिरने के लिए खूबसूरत जगह मौजूद हैं, बल्कि खाना भी लाजवाब है। मटन रोगन जोश का नाम सुनते ही आंखों के आगे कश्मीर की छवि बन ही जाती है। मुंह में पानी ला देने वाले कश्मीरी व्यंजनों का स्वाद भी एकदम अलहदा होता है। यहां के वेज से लेकर नॉन वेज आइटम्स का स्वाद ऐसा है जो आपको कहीं और नहीं मिलेगा। चिकन के कश्मीरी व्यंजनों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है।
क्या कश्मीरी व्यंजनों का नाम सुनते ही आपके मुंह में भी पानी आने लगता है। इसलिए जब भी बाहर से कश्मीरी व्यंजन ऑर्डर करने की बात आती है, तो हम चिकन ही ऑर्डर करते हैं। मगर हर बार बाहर से ऑर्डर करना काफी महंगा पड़ जाता है।
ऐसे में अगर आप इन खर्चों से बचना चाहते हैं, तो हमारी बताई गई रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इसलिए आज हम आपको चिकन कांती बनाना सिखा रहे हैं। इसे घर पर बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और ना ही आपके ज्यादा पैसे खर्च होंगे। इसे घर पर बनाने के लिए आपको क्या चाहिए और इसे बनाने का सही तरीका क्या है जानिए।
विधि चिकन कांती बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक बाउल में चिकन को निकालकर पानी में भिगो दें। साथ ही, ऊपर बताई गई सामग्रियों को धोकर काट लें। इसके बाद एक बाउल में दही, लहसुन-अदरक का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, नमक, गरम मसाला, सरसों का तेल, सोंठ, सौंफ, चाट मसाला और नींबू का रस डाल दें। फिर इस मिश्रण को मिलाएं और 5 मिनट के लिए रख दें। इसे जरूर पढ़ें आलू के झोल की इस आसान रेसिपी से खाने का स्वाद करें दोगुना
अब चिकन को धोकर इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर लगभग 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इस दौरान प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, मसाले आदि को तैयार कर लें। टमाटर को भी काट लें। (चिकन को इस तरीके से करें मैरिनेट) अब गैस पर एक कड़ाही गर्म करने के लिए रखें। फिर चिकन के बाउल में सभी सामग्रियों को डालें और फिर इसके पीस को एक-एक करके फ्राई कर लें। इसे जरूर पढ़ें- मेक्सिकन खाने के शौकीन हैं, तो हिल्टन गार्डन के इन कैफे और रेस्तरां को जरूर करें एक्सप्लोर जब दोनों तरफ से फ्राई हो जाए, तो एक बाउल में निकाल लें। बाउल में निकालने के बाद ऊपर से मसाला डालकर गरमा-गरम सर्व करें।
विधि Step 1 : चिकन कांती बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें। Step 2 : एक बाउल में दही, लहसुन-अदरक का पेस्ट और नींबू का रस डाल दें। Step 3 : अब चिकन को धोकर इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर लगभग 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। Step 4 : अब गैस पर एक कड़ाही गर्म करने के लिए रखें। Step 5 : फिर चिकन के बाउल में सभी सामग्रियों को डालें और एक-एक करके फ्राई कर लें। Step 6 : जब दोनों तरफ से फ्राई हो जाए, तो एक बाउल में निकाल लें। Step 7 : बाउल में निकालने के बाद ऊपर से मसाला डालकर गरमा-गरम सर्व करें।
Tagsकश्मीरीकश्मीरी चिकनरेसिपीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





