लाइफ स्टाइल

करवा चौथ2020: इस करवा चौथ हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप पहन सकती हैं ये खास चूड़ियां

Kajal Dubey
30 Oct 2020 2:30 PM GMT
करवा चौथ2020: इस करवा चौथ हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप   पहन सकती हैं ये खास चूड़ियां
x
करवा चौथ के पावन दिन सुहागिन महिलाएं सज- सवर कर तैयार होती हैं। इस साल 4 नवंबर, बुधवार को करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जाएगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | करवा चौथ के पावन दिन सुहागिन महिलाएं सज- सवर कर तैयार होती हैं। इस साल 4 नवंबर, बुधवार को करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति के लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं दुल्हन की तैयार होती हैं। दुल्हन की तरह तैयार होने के लिए हर चीज का खास ध्यान रखना होता है। हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए खास चूड़ियां पहनना भी बहुत जरूरी होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे इस करवा चौथ हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप कौनसी चूड़ियां पहन सकती हैं। ये चूड़ियां आप पर काफी अच्छी लगेंगी।

ग्लॅासी मल्टीकलर चूड़ियां

आप करवा चौथ के दिन ग्लॅासी मल्टीकलर चूड़ियां पहन सकती हैं। इन चूड़ियों को आप किसी भी रंग की साड़ी, लहंगे और अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं। ये चूड़ियां टूटती भी नहीं हैं। आपको ग्लासी चूड़ियां लगभग सभी रंगों में आसानी से मिल जाएंगी।

जुल्का ग्लॅासी डिजाइन

जुल्का ग्लॅासी डिजाइन की चूड़ियां आपके हाथों पर काफी अच्छी लगेंगी। जुल्का ग्लॅासी डिजाइन की चूड़ियां आप सिल्क साड़ी या राजस्थानी लहंगे के साथ पहन सकती हैं। जुल्का ग्लॅासी डिजाइन की चूड़ियां रंग- बिरंगे कपड़ों पर काफी अच्छी लगती हैं।

ट्रेडिशनल थ्रेड वर्क

भारत के विभिन्न राज्यों में अलग- अलग तरीकों से जिन चूड़ियों को तैयार किया जाता है उन्हें ट्रेडिशनल थ्रेड वर्क के नाम से जाना जाता है। हर राज्य में इन चूड़ियों को अलग तरह से तैयार किया जाता है। ये चूड़ियां आपके हाथों में काफी खूबसूरत लगेंगी।

मल्टीकलर ग्लास से बनी चूड़ियां

आप इस करवा चौथ मल्टीकलर ग्लास से बनी चूड़ियां भी ट्राई कर सकती हैं। ये चूड़ियां आपके हाथों में काफी अच्छी लगेंगी। इन चूड़ियों को आप रोज ऑफिस जाते समय भी पहन सकती हैं।



Next Story