लाइफ स्टाइल

करीना की 2 साल पुरानी शर्ट में नजर आई करिश्मा कपूर, डालें एक नजर

Mohammed Raziq
9 Sept 2023 1:58 PM IST
करीना की 2 साल पुरानी शर्ट में नजर आई करिश्मा कपूर, डालें एक नजर
x
डालें एक नजर
कपूर सिस्टर्स की जोड़ी और उनके अच्छे रिश्ते के बारे में तो सभी जानते हैं अरु दोनों ही अपने फैशन को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रखती हैं। एक बार फिर ये सुर्ख़ियों में आ गई क्योंकि करिश्मा कपूर उसी शर्ट में नजर आई जिसमें 2 साल पहले करीना कपूर दिखाई दी थी। इस समय यह तस्वीर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। यह बहुत कम देखा जाता है कि कोई सेलेब्रिटी अपने कपड़ों में दोबारा दिखाई दे। लेकिन यहां तो उनकी बहन सालों पुराने कपड़ों में नजर आई।
दरअसल, पिछले दिनों करिश्मा कपूर ने सफेद रंग की शर्ट जिस पर रंगीन हैंड प्रिंट बने हुए हैं, में पोज देते नजर आईं थीं। जो कि करीना की है। दरअसल, दो साल पहले साल 2017 में करीना कपूर इस शर्ट को पहने एयरपोर्ट पर नजर आईं थीं।
करीना कपूर ने इस शर्ट को केन्या की ट्रिप के समय एयरपोर्ट पर पहना था। बेबो ने इस सैंड्रो शर्ट को ब्लैक कलर के जारा ब्रांड के पैंट के साथ पेयर किया था। वहीं इसे हटके स्टाइल करने के लिए गले में काले रंग का स्कार्फ लपेटे नजर आईं थीं। वहीं ब्लैक सनग्लासेज और बोल्ड रेड लिप्स के साथ बेबो का लुक काफी हॉट था। वहीं उनके इस लुक की काफी तारीफ भी हुई थी।
ह में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के रैप शो के लिए केन्या गई थीं। वहां से लौटते वक्त उनका ये लुक रेड कार्पेट पर नजर आया था। वहीं करिश्मा कपूर ने इस शर्ट को हाई वेस्ट जींस के साथ पेयर किया है।
करिश्मा कपूर की इस शर्ट में तस्वीर देख पता चलता है कि कपूर सिस्टर्स किसी भी आम सिबलिंग की तरह कपड़े एक्सचेंज करने से नहीं हिचकते। करिश्मा ने इस शर्ट को हाई वेस्ट जींस और सिंपल पोनीटेल के साथ पेयर किया है। वहीं सिंपल कोहल आई लाइनर और पिंक लिप्स के साथ बेस मेकअप में उनका लुक हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रहा है।
Next Story